Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में रक्तदान कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । भेरी सहकारी बित्तिय संस्था लिमिटेड सुर्खेत रोड नेपालगन्ज की ३०वीं स्थापना दिवस के पूर्व सन्ध्या में लायन्स क्लब अफ ईन्नोभेटिब के सहकार्य में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में महिला और पुरुष करके ३१ लोगों ने   रक्तदान किया ।

भेरी सहकारी बित्तिय संस्था लिमिटेड नेपालगन्ज के का.वा.अध्यक्ष भिम बहादुर मल्ल के अध्यक्षता में, संस्था के संस्थापक कार्यसमिति सदस्य मधुसुदन रिजाल के प्रमुख आतिथ्य में और लायन्स क्लब ईन्नोभेटिब संस्थापक अध्यक्ष मुकुट ढकाल के विशिष्ट आतिथ्य में बृहत् खुल्ला रक्तदान तथा दन्त शिविर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था ।

वह आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में संस्था के का.वा.अध्यक्ष भिम बहादुर मल्ल, प्रमुख अतिथि मधुसुदन रिजाल, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका निबर्तमान उप–प्रमुख तथा लायन्स क्लबकी पूर्व डिष्ट्रिक्ट सेक्ररेटरी उमा थापा मगर, बिशिष्ट अतिथि मुकुट ढकाल लगायत लोगों ने प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी और प्राविधिक सुनिल पुलामी को संयुक्त रुप में खून संकलन करनेवाली पाकेट हस्तान्तरण करके कार्यक्रमका उद्घाटन किया था ।  

यह भी पढें   पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को और चार दिन हिरासत में रखने की अनुमति

वह कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका निबर्तमान उप–प्रमुख तथा तथा लायन्स क्लबकी पूर्व डिष्ट्रिक्ट सेक्ररेटरी उमा थापा मगर लगायत लोगों ने अपनी अपनी बिचार ब्यक्त करते हुये रक्तदान की आवश्यकता, अभाव, ऐसी महानकार्य की सह्राना किया था ।

“रक्तदान जीवनदान” मुख्य उद्देश्य के साथ आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में अमित थापाक्षेत्री, बिजय सिंह थारु, गोबिन्दराज न्यौपाने, मैत्री न्यौपाने, बिष्णु चौधरी, राधिका रावत, वालेन्द्र चौधरी, सुरेश पोखरेल, सरन खनाल, मनोज चौधरी, राजकिंग पोखरेल, टर्जन ओली, उज्वल साउद, दिपु सिंह, हुमलाल चौधरी, नरेश ओली, त्रिलोचन बस्याल, सुलभ गुरुङ्ग, ज्ञानेन्द्र चौधरी, सबिन कुमार खत्री, राकेश यादव, झंकर बहादुर, हर्षित बिक्रम शाह, रत्न बहादुर जेडी मगर, सवल बराल, अंकित शाही, हिम बहादुर शाह, तेज बहादुर रानाभाट, महेश राना, प्रशान्त चौधरी, प्रशान्त चौधरी, अशोक रावल लगायत लोगों ने रक्तदान किया था । कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्तसंचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सुनिल रत्गैया, सुनिल पुलामी, बीरेन्द्र योगी लगायत लोगों ने प्राविधिक में सहयोग किया था भेरी सहकारी बित्तिय संस्था लिमिटेड के व्यवस्थापक शोभा गुरुङ्ग ने बतायी ।

यह भी पढें   देश के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना

उसी दिन दन्त शिशिर कार्यक्रम में “हामी स्वस्थ्य मुस्कान ल्याउछौ” मूल नारा के साथ अयोजित दन्त शिविर में ३५ बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिकों ने निःशुल्क सेवा लिये थे । वह कार्यक्रम में नेपाल डेन्टल क्लिनिक के डेन्टल सर्जन डा. दिल बहादुर सत्याल, भेरी सहकारी बित्तिय संस्था लिमिटेड के कार्य समिति पदाधिकारी, कर्मचारी, शेयर सदस्य और स्वयंसेवी रक्तदाताओं की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com