बालेन साह नेतृत्व के मंत्रिपरिषद में कौन– कौन बने मंत्री
काठमांडू, चैत्र १३ – बालेन्द्र साह (बालेन) ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है । इसी के साथ ही बालेन साह नेतृत्व के मंत्रिपरिषद में स्वर्णिम वाग्ले को अर्थमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है । प्रधानमंत्री बालेन ने रक्षा और उद्योग मंत्रालय स्वयं रखा है । इसी तरह सुदन गुरुङ को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । सुनिल लम्साल को भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । विराजभक्त श्रेष्ठ को ऊर्जा जलस्रोत तथा सिंचाइ मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है । खड्कराज पौडेल (गनेश) को पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है । सस्मित पोखरेल को शिक्षा विज्ञान, तथा प्रविधि और युवा तथा खेलकूद मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । निशा मेहता स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री बनी हैं । विक्रम तिमिल्सिना संचारमंत्री बने हैं । प्रतिभा रावल सामान्य प्रशासन मंत्री, दीपक साह (महोत्तरी) श्रम रोजगार मंत्री और सोविता गौतम को कानून मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है ।
इसी तरह गीता चौधरी कृषि तथा पशुपंछी विकास और वन तथा वातावरण मत्री, और सीता वादी महिला, बालबालिका मंत्री बनी हैं ।


