Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, भारत-नेपाल सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद

 

काठमांडू, २७ मार्च ०२६। भारत के प्रधानमंत्री ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री को पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बालेन्द्र शाह की नियुक्ति नेपाली जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता मिलकर भारत और नेपाल के बीच मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

मोदी ने अपने संदेश में कहा, “नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री बालेन्द्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाली जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है।”

यह भी पढें   "मुस्कान जीवन की" वह औषधि जो बेसकीमती है बिमल सरार्फ

उन्होंने आगे कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक और पारंपरिक संबंध रहे हैं, और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए वे प्रधानमंत्री शाह के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के आपसी हित और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और सशक्त बनाना आवश्यक है।

भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक संबंध रहे हैं, और नए राजनीतिक नेतृत्व के साथ इन संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com