Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली और पोखरेल ने बालेन्द्र साह को प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

 

काठमांडू, चैत्र १३ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और महासचिव शंकर पोखरेल ने बालेन्द्र साह को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है । शुक्रवार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अध्यक्ष ओली ने सामाजिक संजाल द्वारा साह को बधाई दी है । ओली ने साह के साथ ही शुक्रवार गठन हुए मंत्रिपरिषद् के सभी सदस्यों को बधाई तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है ।
पूर्व प्रधानमंत्री ओली ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं, उन्हें हार्दिक बधाई । नवनियुक्त सम्माननीय प्रधानमंत्री साह के साथ ही मंत्रि परिषद् के सभी सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त करता हूँ ।’
इसी तरह एमाले महासचिव पोखरेल ने भी नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन साह को बधाई दी है । सामाजिक सञ्जाल फेसबुक पर एक स्टेटस पोस्ट करते हुए उन्होंने शाह के सफल कार्यकाल की शुभकामना भी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com