Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के नए विदेश मंत्री शिशिर खनाल को भारत की शुभकामनाएँ,

 

काठमांडू, 27 मार्च 026। भारत के विदेश मंत्री ने नेपाल के नए विदेश मंत्री को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश देते हुए कहा कि नेपाल के विदेश मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने पर शिशिर खनाल को उनकी ओर से शुभकामनाएँ। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश मिलकर अपनी पारंपरिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि वे नेपाल के विदेश मंत्री के साथ निकटता से काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि और के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण संबंध और सहयोग को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते काफी गहरे रहे हैं। ऐसे में नए विदेश मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद और सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com