Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लेखक को २ नं गण महाराजगंज में रखा गया

 

काठमांडू, चैत्र १४ – पूर्व गृहमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के नेता रमेश लेखक को नेपाल प्रहरी ने गिरफ्तार कर २ नं गण महाराजगंज में रखा गया है । लेखक को आज सुबह भक्तपुर के कटुञ्जे स्थित उनके ही निवास से गिरफ्तार किया गया था । बताया गया है कि उन्हें २ नं गण महाराजगंज में रखा गया है । प्रहरी का कहना है कि उन्हें पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता में गठित उस आयोग द्वारा की गई सिफारिशों के कार्यान्वयन के संबंध में गिरफ्तार किया गया था, जिसका गठन जेन जी आंदोलन की जांच के लिए किया गया था।
जेन जी आन्दोलन के क्रम में निजी निवास आगजनी में क्षतिग्रस्त होने के बाद से वो सूर्यविनायक नगरपालिका–५ कटुञ्जे स्थित किराए के घर में रह रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com