Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने की घोषणा…कक्षा ५ तक के विद्यार्थियों को आंतरिक परीक्षाएं नहीं देनी होगी

 

काठमांडू, चैत्र १५ – नेपाल सरकार ने आगामी शैक्षिक सत्र से कक्षा ५ तक के विद्यार्थियों के लिए आंतरिक परीक्षा प्रणाली पूर्ण रूप में बंद करने की घोषणा की है । शुक्रवार मंत्रिपरिषद् की बैठक से स्वीकृत ’शासकीय सुधार सम्बन्धी १०० बूँदे कार्यसूची’ द्वारा सरकार ने यह घोषणा की है । सरकार के इस निर्णय के साथ अब प्राथमिक तह के विद्यार्थियों को परम्परागत शैली की लिखित परीक्षा का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा ।
सरकार ने बताया है कि छोटे –छोटे बच्चों में परीक्षाओं के कारण उत्पन्न हो रहे मनोवैज्ञानिक त्रास, तनाव और दबाव को न्यूनीकरण कर उन्हें प्राकृतिक सिखाई की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है ।
शासकीय सुधार के कार्यसूची के बूँदा नंबर ८९ में कहा गया है कि –कक्षा ५ तक के विद्यार्थियों को आन्तरिक परीक्षा लेने का काम आगामी शैक्षिक सत्र से बंद की जाएगी । उनपर मनोवैज्ञानिक असर और दवाब नहीं पड़े इसके लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन प्रणाली विकसित की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *