प्रचण्ड सर्वसम्मति से नेकपा संसदीय दल के नेता चुने गए
काठमांडू, चैत्र १५ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ पार्टी संसदीय दल के नेता चुने गए हैं । रविवार हुए नेकपा संसदीय दल की बैठक ने प्रचण्ड को दल के नेता में सर्व सम्मत से चुने गए हैं । ये जानकारी नेता युवराज दुला ने दी है ।
इसी तरह दल ने कहा है कि पार्टी के उपनेता का चुनाव बाद में करने पर सहमति बन गई है । फागुन २१ को सम्पन्न हुए प्रतिनिधि सभा के निर्वाचन में नेकपा के १७ सांसद निर्वाचित हुए ।


