Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज में एकता से ही राजनीति में बढ सकते हैं-वक्तागण

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
समाज में एकता से ही राजनीति में आगे बढ सकते हैं। उपरोक्त बातें तेली कल्याण समाज नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह धनुषा जिला के महेन्द्रनगर में आयोजित क्षेत्रीय कुल पूजा में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश में यादव के बाद दुसरी आवादी तेली की है लेकिन राजनीति में हमारी सहभागिता न्यून हैं। इसका प्रमुख कारण एकता की कमी है। इसलिए समाज को इसके लिए एकबद्धता लाना होगा।
संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व मंत्री अरविंद साह ने कहा कि तेली समाज में शिक्षा की कमी हैं। एक रोटी कम खायें लेकिन अपने पुत्र-पुत्री को पढावें। जव पढेंगे तभी समाज को आगे बढाने का काम करेंगे।
नेपाल तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा के अध्यक्ष ललित कुमार साह ने कहा कि तेली का कोल्हु यंत्र को हम भूल गये हैं जव तक तेली कोल्हु से तेल पेरते थे तेली खुशहाल था। कोल्हु यंत्र भोले शंकर ने प्रदान किया था इसलिए हम शंकर के वंशज हैं।
काली साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विनय साह, नेपाल बैश्य कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह,बजरंगी साह,अशोक साह, पवन देवी साह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com