मेरे बारे में हल्ला फैलाकर जनमत को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है – महेश बस्नेत
काठमांडू, चैत्र १६ – नेकपा एमाले के सचिव महेश बस्नेत ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तार कर पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरुद्ध हो रहे आंदोलन को कमजोर बनाने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है ।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बहुत तरह की भ्रामक खबरें आ रही हैं कि मैंने अपना फोन बंद कर लिया है, मैं फरार हो गया हूँ । इस तरह का प्रचार पूर्णतः भ्रामक है । उन्होंने कहा कि इस तरह के हल्ला फैलाकर जनमत को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने इस तरह की गतिविधियों का परिणाम संबन्धित पक्ष के लिए ही कठिन होने की चेतावनी भी दी है ।
सामाजिक संजाल द्वारा अपनी धारणा सार्वजनिक करते हुए बस्नेत ने कहा कि तीन वर्ष पहले ही एक ‘फेक व्यक्ति’ का प्रयोग कर उनके विरुद्ध झुठी शिकायत दर्ज करवाई गई थी । उन्होंने यह भी बताया कि वो शिकायत प्रहरी अनुसंधान से फर्जी प्रमाणित हो चुकी और उस संबंध में उच्च अदालत पाटन में दायर रिट भी रद्द हो चुकी है ।
बस्नेत के अनुसार, अभी उसी विषय को लेकर पुनः पूरक शिकायत खर्ज कर मुद्दा अदालत में विचाराधीन अवस्था में है । एकबार फिर उसी व्यक्ति का प्रयोग कर शिकायत दर्ज की गई है । उन्होंने इस कार्य को बालेन साह नेतृत्व के निरंकुश और अधिनायकवादी शैली की सरकार तथा गृहमंत्री सुदन गुरुङ द्वारा संचालित कुकर्म होने आरोप लगाया ।


