Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपक खड्का हुए अस्पताल में भर्ती

 

काठमांडू, चैत्र १६ – गिरफ्तार हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं कांग्रेस नेता दीपक खड्का अस्पताल में भर्ती हुए हैं । खड्का को रविवार प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया था । रविवार को ही उन्हें सात दिन के लिए जेल में रखकर जाँच करने की अदालत ने अनुमति दे दी है । खड्का आज सुबह ही त्रिवि शिक्षण अस्पताल में भर्ती हुए हैं । अस्पताल स्रोत के अनुसार खड्का को आज सुबह ३ बजे अस्पताल लाया गया था । अभी वो बेड नं. १०२९ में भर्ती हैं । पूर्व ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाइ मंत्री खड्का को भाद्र २४ गते को जेनजी आन्दोलन के समय उनके घर में बरामद हुए रकम को लेकर जाँच किए जाने के लिए नियंत्रण में लिए जाने की जानकारी गृहमंत्री सुधन गुरुङन ने दी थी ।
इसी तरह जेन जी आंदोलन दमन करने के आरोप में शनिवार गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा भी त्रिवि शिक्षण अस्पताल में ही भर्ती हैं । और अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com