Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले द्वारा आज भी सरकार विरुद्ध प्रदर्शन

 

काठमांडू, चैत्र १६ – नेकपा एमाले आज भी सरकार विरुद्ध प्रदर्शन करने जा रही है । पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध का नाम देते हुए एमाले कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओली की गिरफ्तारी गैर कानूनी रुप में की गई है । एमाले ने कहा है कि वो विरोध प्रदर्शन को निरंतरता देंगे । एमाले द्वारा राजधानी प्रदेश के आयोजन में आज दोपहर १ बजे माइतीघर में प्रदर्शन करने की जानकारी सचिव महेश बस्नेत ने दी है । उन्होंने माइतीघर में सहभागिता के लिए कार्यकर्ताओं से अपील भी की है ।
उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार निरंकुश शैली में काम कर रही है । एमाले अध्यक्ष ओली की गिरफ्तारी के दिन से ही नियमित रुप से प्रदर्शन करती आ रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *