Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ने किया संसद अधिवेशन का आह्वान

 

काठमांडू, चैत्र १६ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने संघीय संसद के दोनों अधिवेशन का आह्वान किया है । मंत्रि परिषद्  की बैठक  द्वारा चैत १९ में संसद अधिवेशन आह्वान सिफारिश करने के साथ ही राष्ट्रपति पौडेल ने चैत १९ दोपहर २ बजे अधिवेशन का आह्वान किया है । संविधान में सरकार की सिफारिश में राष्ट्रपति द्वारा संसद अधिवेशन आह्वान  करने  की व्यवस्था है । राष्ट्रपति कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि –नेपाल के संविधान की धारा ९३ की उपधारा १ अनुसार नेपाल सरकार मंत्रि परिषद् की सिफारिश में २०८२ साल चैत १९ गुरुवार के दिन २ बजे संघीय संसद भवन सिंहदरबार में संघीय संसद के दोनों अधिवेशन का आह्वान किया है । फागुन २१ के चुनाव से निर्वाचित प्रतिनिधि सभा की ये पहला अधिवेशन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *