संघीयता आपकी बपौती नहीं है..सस्ती लोकप्रियता’के लिए राजनीतिक स्टंट नहीं करें – शरदसिंह यादव
काठमांडू, चैत्र २० – जनअधिकार पार्टी के अध्यक्ष शरदसिंह यादव ने संघीयता विरुद्ध संसद में उठे आवाज प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘सस्ती लोकप्रियता’के लिए राजनीतिक स्टंट नहीं करें ।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सांसद ज्ञानेन्द्र शाही ने प्रतिनिधि सभा के पहली बैठक में ही संघीयता को रद्द करने की मांग की थी । इसके जबाव में अध्यक्ष यादव ने वीडियों द्वारा संदेश देते हुए चेतावनी दी है । उन्होंने वीडियों में कहा है कि ‘संघीयता आपकी बपौती नहीं है,‘न ही संघीयता लाने में आप लोगों की कोई भूमिका ही थी । इसलिए इसे चलाने का भी अधिकार आपको नहीं है । ।’
अध्यक्ष यादव ने राप्रपा और उसके नेताओं पर आरोप लगाया कि जनता को भ्रम में रखकर सस्ती लोकप्रियता कमाना चाहते हैं । ‘राजा लाने के एजेंडा को लेकर चलने वालों का चुनाव लड़ना और स्वयं संसद में आना विरोधाभासपूर्ण है । इसलिए संसद के भीतर इस तरह के नाटक करना बंद करें ।’

