पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में भारी वृद्धि

काठमांडू, चैत्र २६ – नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में भारी वृद्धि की है । निगम ने जानकारी दी है कि यह कीमत शुक्रवार की सुबह १२ बजे से लागू की जाएगी । निगम ने पेट्रोल, डीजेल, मट्टीतेल, खाना पकाने वाली एलपी गैस और हवाई इंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है ।
निगम संचालक समिति की बैठक अनुसार प्रतिलिटर पेट्रोल में १७ रुपया, डीजेल और मट्टीतेल में २५÷२५ रुपया प्रति लीटर से कीमतों में वेद्धि की गई है ।
इसी प्रकार खाना पकाने एलपी गैस की कीमत में १०० रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है । वहीं हवाई इंधन (आन्तरिक) में प्रति लीटर ६ रुपये की वृद्धि की गई है ।
नई मूल्य सूची अनुसार अब काठमांडू उपत्यका (तीसरे वर्ग) में पेट्रोल २१९ रुपये, डीजल और मट्टीतेल २०७ रुपयेँ, एलपी गैस प्रति सिलेंडर २०१० रुपये पहुँच गई है । हवाई इंधन (आन्तरिक) २५७ रुपये प्रति लीटर तय की गई है ।
निगम के अनुसार विगत कुछ महीनों से मध्यपूर्व में जारी युद्ध के कारण अन्तर्राष्ट्रीय बजारमा पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में निरन्तर बढ़ रही है जिसके कारण नेपाल में भी मूल्य समायोजन करना पड़ रहा है ।

