Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
*विश्वरूपे विश्वेशे विश्वशक्ति समन्विते।*
*प्रसीद परमानंदे दुर्गे देवी नमोस्तुते।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 13 अप्रैल 2026 सोमवार*
शुभसंवत् :-2083
शाके :-1948
उत्तरायण याम्य गोल:
ऋतु:- वसंत
*सौर्य चैत्र मास की प्रविष्टे 30…*
माह:- वैशाख
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- एकादशी रात्रि 9:30 तक उपरांत द्वादशी,
नक्षत्र :- धनिष्ठा दिन में 12:42 तक उपरांत शतभिषा
योग:- शुभ दिन में 2:20 तक उपरांत शुक्ल,
कारण:- बव एवं बालव,
सूर्योदय :-प्रातः 05:43
सूर्यास्त :- संध्या 06:17
सूर्य :- *रेवती नक्षत्रे मीन राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *कुम्भ राशौ च चन्द्रः,*
*आज की ग्रह स्थिति*

*भौम-बुध स्थितो मीने,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मेषे चैव भृगु नंदन,
शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज वरुथिनी एकादशी व्रत में प्रातः स्नान पूर्वक श्री विष्णु पूजन, विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप शिव शक्ति पूजन आरती पूर्वक एकादशी व्रत कथा का श्रवण पाप विनाशक, मोक्ष दायक, स्थिर एवं जीवन, उत्तम नौकरी, आजीविका, व्यवसाय, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान के साथ साथ श्री हरि विष्णु एवं शिव के प्रसन्न्ता व कृपा के लिए अति आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल*

🐏मेष:-
आपकी राशि के ग्यारहवें यानी आय भाव में बुध गोचर करेंगे। गोचर काल की अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपके बेवजह खर्चों पर रोक लगेगी। बुध आपकी राशि के तीसरे यानी भाई-बहन, पराक्रम और छठवेंयानी रोग, विवाद और ऋण आदि भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अनियंत्रित भाषा के इस्तेमाल से गड़बड़ हो सकती है। भगवान हनुमान के सामने बैठकर ध्यान लगाएं और काम पर जुटें।

यह भी पढें   वरिष्ठता बनाम कार्यक्षमता : क्या हमारी नागरिक चेतना चयनात्मक है ?

🐂वृष:-
बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। इसे कर्म या करियर भाव माना गया है। बुध आपकी राशि के दूसरे व पंचम भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मन प्रफुल्लित होगा, लेकिन एक अजीब सी घबराहट भी हो सकती है। नए कार्य पर जाने के लिए शांत भाव के साथ एकाग्रचित होकर घर से निकलें। माता-पिता का ख्याल जरूर रखें, दिन को बेहतर बनाने के लिए दही का दान करें।

👫मिथुन:-
आपकी राशि के नवम यानी भाग्य और विदेश यात्रा भाव में बुध गोचर करेंगे। इसलिए आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान आप व्यापार से जुड़ी कोई यात्रा भी कर सकते हैं।
आज समय आपके लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आज के दिन कोई लोन ना लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है, मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और इष्ट की पूजा करें।

🦀कर्क:-
सामाजिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। लवर्स अपने साथी से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अनजान लोगों से सचेत रहें।
आज स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं, निंदा भी सहनी पड़ सकती है। ठंडी चीजें खाने से बचें और धन सोच-समझकर खर्च करें दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना अच्छा रहेगा।

🐅सिंह:-
कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में परेशानियाँ होंगी। धन संंबंधी नुकसान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, थोड़ी सयंमित रहें वाद विवाद हो सकता है आगे बढ़िए और काम कीजिए। कमर और पेट का ध्यान रखें। गेहूं या आटे का दान जरूर करें

यह भी पढें   न्यायपालिका किसी भी प्रकार के डर, त्रास या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहनी चाहिए –सपना मल्ल

🧕कन्या :-
बिना सोचे समझें फैसला न लें। बेकार की चर्चा से दूर रहें। व्यवहार में कठोरता न लाएं।वैवाहिक सम्बन्धों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को को मानें। तनाव दूर होगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।
आज घर, गृहस्ती में थोड़ी परेशानी होती दिख रही है इसलिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। समय धन के लिए ठीक है। आपके क्रोध से पार्टनरशिप का नुकसान हो सकता है। मन शांत करें, इष्ट को पीला पुष्प अर्पित कर काम पर जाएं।

⚖️तुला:-
पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।
आज का ये दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं। आंख या गले की दिक्कत वाले लोग अपना खास ख्याल रखें। धन की कमी खल सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए बेसन या बेसन से बनी किसी चीज का दान जरूर कर दें।

🦂वृश्चिक:-
अफसरों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। ज्यादा थकान की वजह से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। हड़बड़ी में लिए गए फैसले से नुकसान होगा। ब्लड प्रेशर के चलते परेशान रहेंगे। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, पिछले कुछ दिन से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पेट की दिक्कत या गृहस्त जीवन में तनाव है तो अपना विशेष रूप से ख्याल रखें क्रोध को संयम में रखें गौ माता की किसी भी रूप में सेवा कीजिए और अपने काम पर जुटिए।

🏹धनु:-
भारी काम करते समय सावधानी रखें। अफसरों के साथ तनाव हो सकता है। संतान से गुस्से में बात न करें। दान-धर्म में हिस्सा लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के विचारों से प्रभावित रहेंगे। दफ्तर के सहयोगी मदद नहीं करेंगे। कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
एक घर-गृहस्ती, रिश्ते-नातों और पार्टनरशिप के लिए समय अनुकूल नहीं है. कम बोलिए, उचित बोलिए और सावधानी से बोलिए. दिन बेहतर बनाने के लिए ग्रे, काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें। सफेद रंग के कपड़े पहनें, पके हुए भोजन और तेल में पकी सब्जी का दान जरूर करें।

यह भी पढें   सीमा पर सख्ती या मधेश को अस्थिर करने की साजिश ?

🐊मकर:-
किसी काम में त्रुटि होने की संभावना है। बिजली के सामानों का इस्तेमाल सावधानी से करें। गलतियों को छिपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। कारोबारियों को नए सौदे सावधानी के साथ करने चाहिए। निवेश संबंधी कार्य पूरे होंगे।
आज का ये दिन आपके धन के लिए थोड़ा कमजोर है। धन खर्च ध्यान से करें, झूठी गवाही देने से बचें, शेयर में भी रिस्क न लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए मिठाई का दान करें।

🍯कुंभ:-
मित्रों के साथ जरूरी प्लान को लेकर बैठक हो सकती है। आपको परिश्रम का बेहतर परिणाम मिलेगा। सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिये। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं।
आज जल्दबाजी में कोई फैसला आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखिए, बुजुर्गों से मन मुटाव न करें। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और अपने काम पर जुटें।

🐟मीन:-
किसी के शादी के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। आज का दिन कारोबारियों के लिए शुभ है। किसी काम में हस्तक्षेप न करें।रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश न करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
आज समय आपके लिए अनुकूल है लेकिन कार्य मुश्किल से बनेंगे। आपके मुंह से कोई ऐसा शब्द ना निकले जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। नुकसान से बचने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर कर दें।
*“हे चराचर जगत के स्वामी महादेव एवं स्वामिनी माता जगदम्बा, आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से मेरे सभी अपनों पर अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*सबके संपूर्ण सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए माता जी और महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और सबके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
*सहायक शिक्षक:- राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- अपराह्न 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *