Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में मधेशी नेताओं को एसपी की धम्की, भन्सार ठप्प

 

IMG_20150822_100529नेपालगंज,२२ अगस्त |

संयुक्त थरुहट मधेश संघर्ष समिति द्धारा जारी आन्दोलन तीब्र रुप लेता देख बाँके के एसपी बसन्त पन्त ने आन्दोलनकारी नेताओंको घर से उठाने की धम्की दी है ।

11944718_452527438262608_957589003_n (1)शनिवार प्रदर्शन के क्रममें मधेशी नेताओं को धम्काते हुए एसपी ने भैरहवा जैसा हाल बनानेका चेतावनी दिया । धम्की के विरोध में नेपालगन्ज शनिवार दिनभर उग्र रहा, आन्दोलनकारियों ने भन्सार बन्द करदिया और आज से २४ घण्टे बन्दी की घोषणा करदी ।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

समिति के प्रवक्ता पशुपति दयाल मिश्र, सदस्य सचिव ललित रौनियार, संयोजक मो.इस्तियाक राई ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर आन्दोलनको और भी कडा करने का निर्णय किया है ।
नेताओं को मिली धम्की के प्रति समिति ने गम्भीर ध्यानाकर्षण बताते हुए जिले के सभी ग्रामीण इलाके भी ठप्प कर दिए । साथ ही समिति ने थरुहट अवध मधेश प्रदेश का बैनर लगाकर जगह जगह प्रदेश घोषणा भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *