Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भीष्मराज आङदेम्बे बनेंगे कांग्रेस संसदीय दल के नेता

 
भीष्मराज आङदेम्बे, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ अप्रैल । भीष्मराज आङदेम्बे नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के नेता बनने जा रहे हैं । पार्टी उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा के नेतृत्व वाली समिति ने संसदीय दल के नेता पद के लिए आङदेम्बे के नाम पर सहमति कायम की है । पूर्व सहमहामंत्री अर्जुननरसिंह केसी द्वारा दावेदारी छोड़ने के बाद आङदेम्बे के नाम पर सर्वसम्मति बनी बताई गई है ।
इससे पहले केसी के साथ–साथ सांसद मोहन आचार्य, बास्ना थापा, निस्कल राई, फिर्दोष आलाम और चन्द्रमोहन यादव ने भी दल के नेता पद पर दावेदारी पेश की थी । इन्हीं कारणों से चुनाव परिणाम आने के डेढ़ महीने बाद तक भी कांग्रेस संसदीय दल का नेता तय नहीं हो सका था ।
आङदेम्बे पार्टी के पूर्व सहमहामंत्री और समानुपातिक सांसद हैं । आज हुई केंद्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक में पार्टी सभापति गगन थापा उनके नाम को सर्वसम्मति के लिए पेश करेंगे । समिति से अनुमोदन के बाद, आज दोपहर १ बजे कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में होने वाली बैठक में औपचारिक रूप से नेता का चयन किया जाएगा ।
गत फागुन २१ को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में सभापति थापासहित सभी शीर्ष नेताओं की हार के बाद समानुपातिक सांसद आङदेम्बे को दल का नेता बनने का अवसर मिला है । कांग्रेस के १४वें महाधिवेशन में वे निर्वतमान सभापति शेरबहादुर देउवा पक्ष से सहमहामंत्री निर्वाचित हुए थे । वहीं, पुस २७–३० के बीच हुए विशेष महाधिवेशन में वे विपक्षी खेमे में शामिल थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *