Tue. May 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है कि जिस सीमा को लेकर विवाद है वो नेपाल की भूमि है – सस्मित पोखरेल

 

काठमांडू, बैशाख २१  – सरकार ने लिपुलेक को लेकर अपनी धारणा स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह नेपाल की ही भूमि है । सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षामंत्री सस्मित पोखरेल ने मंत्रिपरिषद् बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही ।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को कूटनीतिक नोट द्वारा उक्त भू–भाग में कोई भी गतिविधि नहीं करने के लिए पड़ोसी देशों भारत और चीन से आग्रह किया था । पत्र का जवाब देते हुए भारत ने मानसरोवर जाने वाले मार्ग को पुराना विषय बताया है ।
सरकार के प्रवक्ता पोखरेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि – नेपाल सरकार भी इस बात के प्रति प्रतिबद्ध है कि जिस सीमा को लेकर विवाद है वो नेपाल की भूमि है ।
पोखरेल ने यह भी कहा कि – दोनों देशों की सरकारों के बीच सहकार्य से बाकी सभी विषयों आगे बढ़ाया जाएगा । उन्होंने कहा कि –विदेश मंत्रालय ने अपना नोट जारी कर दिया था । भारत सरकार ने भी कहा है कि खुले सहकार्य से इसका कोई निकास निकाला जाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *