Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

किसी भी नागरिक को बेघर होने अवस्था नहीं आएगी – प्रधानमंत्री बालेन

 

काठमांडू, बैशाख २१ – प्रधानमंत्री बालेन साह ने कहा है कि किसी भी नागरिक को बेघर होने अवस्था नहीं आएगी । सुकुम्बासी बस्ती हटाए जाने के संदर्भ को लेकर सोमवार सामाजिक संजाल पर प्रधानमंत्री बालेन साह ने एक पोष्ट शेयर किया है जिसमें कहा है कि सरकार प्रत्येक भूमिहीन नागरिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप प्रतिबद्ध है । प्रधानमंत्री बालेन ने लिखा है कि – किसी भी नागरिक को बेघर होने की अवस्था नहीं आएगी ।
प्रधानमंत्री बालेन ने सरकार द्वारा उठाए गए कदम को लेकर कहा है कि यह कदम नागरिकों को बेघर करने के उद्धेश्य से नहीं वरन आवास के हक को सुनिश्चित करके, स्थायी समाधान निकालने के उद्धेश्य से किया गया है ।
उन्होंने कहा कि “जो नागरिक असुरक्षित स्थानों पर अपने जान को जोखिम में डालकर रह रहे हैं, उनके लिए सुरक्षित और व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी । अन्य भूमिहीन नागरिकों के मामले में संबंधित आयोग की सिफारिश और संकलित विवरण के आधार पर नेपाल सरकार आवश्यक निर्णय करेगी।”
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उठाए गए व्यवस्थापन प्रक्रिया के विषयों में विभिन्न तरह के टीका टिप्पणी तथा व्याख्या होने के विषयों पर भी सरकार का ध्यानाकर्षण हुआ है । साथ ही उन्होंने लिखा है कि इन प्रक्रियाओं को लेकर नियोजित तरीके से त्रास फैलाने का जो काम किया जा रहा है उस संबंध में प्राप्त सूचनाओं को सरकार बहुत ही गंभीरतापूर्वक ले रही है ।
उन्होंने जानकारी दी है कि समस्यका के दीर्घकालीन समाधान के कार्यान्वयन में अवरोध बन रहे भूमि संबंधी ऐन २०२१ के कुछ दफाओं को वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अध्यादेश के माध्यम से हटाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com