Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के मुख्यमंत्री यादव के विपक्ष में मतदान करने का जनमत का निर्देश

 

काठमांडू, जेठ १ – जनमत पार्टी ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्णप्रसाद यादव के विश्वास मत के विपक्ष में अनिवार्य रुप से मतदान करने के लिए अपने सांसदों को निर्देश दिया है । उन्होंने सांसदों को अनिवार्य उपस्थित होकर विश्वास के विपक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी की है ।
मधेश के मुख्यमंत्री कृष्णप्रसाद यादव आज विश्वास का मत ले रहे हैं । गुरुवार को हुई जनमत संसदीय दल की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी सांसद निर्धारित समय में उपस्थित हो । मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित समय में विश्वास मत के विपक्ष में मतदान करने के लिए सांसदों को व्हिप जारी की है ।
गत वैशाख २१ गते को जनमत ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था । यद्यपि उनके दल जनमत के अर्थमंत्री महेश प्रसाद यादव और समाज कल्याण तथा खेलकूद मंत्री बसन्त कुशवाहा अभी भी अपने पद पर ही बने हुए है ।
अपनी ही पार्टी द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद भी मन्त्रीद्वय यादव और कुसवाहा ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया है । दल के आन्तरिक विवाद के कारण जनमत ने दल के नेता से महेश प्रसाद यादव को हटाकर सिंह को नियुक्त गकर दिया है । १०७ सदस्यीय मधेश प्रदेश सभा में जनमत के १२ सांसद हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *