प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह इस्तीफा दें – हर्क साम्पाङ
काठमांडू, जेठ १ – श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क साम्पाङ ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह से इस्तीफे की मांग की है । अपनी मांग को लेकर उन्होंने तर्क दिया है कि प्रधानमंत्री अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए ।
शुक्रवार की सुबह साम्पाङ द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें उन्होंने कुछ कारणों को स्पष्ट किया है कि क्यों प्रधानमंत्री बालेन को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए ?
उन्होंने कहा है कि – नैतिकता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रहना चाहिए । इसके अलावे राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा अपनी नीति कार्यक्रम को पढ़ने को दिया और संसद से उनका बाहर निकल जाना, नीति तथा कार्यक्रम को लेकर हुई बहस में शामिल नहीं होना, प्रतिपक्षी दलों द्वारा लगातार संसद् में उपस्थित होने की मांग के बाद भी उनका अनुपस्थित होना, नीति तथा कार्यक्रम को लेकर उठे प्रश्नों का जवाब नहीं देना, संसद् से अभी तक जनता को संबोधन नहीं करना, लोकतंत्र के प्रति विश्वास को तोड़ना, संसद् को दरकिनार करते हुए अध्यादेश पारित करना । इन्ही कारणों को दिखाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की है ।


