Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश अधिवेशन की सम्पूर्ण गतिविधियां स्थगित

 

काठमांडू, जेठ २६ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) ने मधेश प्रदेश अधिवेशन के सम्पूर्ण गतिविधियों को स्थगित कर दिया हे । पार्टी के केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार एक जरुरी सूचना जारी कर अधिवेशन स्थगित होने की जानकारी दी है । रास्वपा केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के प्रमुख भुवन केसी के अनुसार, निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय रूप में अधिवेशन सम्पन्न कराने के लिए अभी की सभी प्रक्रियाओं पर रोक लगाया गया है । प्रतिनिधि चयन, निर्वाचन कार्यक्रम, उम्मीदवारी प्रक्रिया, प्रचार प्रसार, बैठक, सभा तथा अधिवेशन आयोजन के साथ ही संबन्धित सम्पूर्ण गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है । इसके अलावे केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि अधिवेशन के पुनः संचालन होने की तारीख, समय और संशोधित कार्यतालिका के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी ।
तत्काल के लिए अधिवेशन संबन्धित कोई भी नई गतिविधि संचालन नहीं करने की पार्टी के सम्पूर्ण सदस्यों, प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों तथा प्रदेश और जिला तह के नेताओं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है । मधेश प्रदेश में पालिका तह में शुरु से ही विवाद उत्पन्न होते आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com