Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में दो घण्टे तक झड़प, ६ सेल अश्रु गैस प्रहार, जनता दमन को सहन नहीं करेगी ,

 

birat-1जितेन्द्र नारायण ठाकुर, विराटनगर, २ सेप्टेम्बर ः

सीमांकन के विषय को लेकर मधेशी मोर्चा द्वारा बन्द किए गए १८ वें दिन भी विराटनगर तनावग्रस्त रहा । शान्तिपूर्ण आन्दोलन के क्रम में विराटनगर १४ घाँस चौक में आन्दोलनकारी और प्रहरी के बीच दो घन्टे तक झड़प होती रही ।

सड़क में टायर जलाकर आन्दोलनकारी कोण सभा कर रहे थे किन्तु प्रहरी द्वारा टायर बुझाने और हटाने के क्रम में झड़प शुरु हुई जो दो घन्टे तक लगातार चली । भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए प्रहरी द्वारा ६ सेल अश्रुगैस प्रहार किया गया ।

‘आन्दोलनकारी ने टायर जलाया इसकी वजह से प्रहरी ने हस्तक्षेप किया है कथन मोरङ प्रहरी के प्रवक्ता डीएसपी प्रमोदकुमार खरेल का है । उन्होंने कहा कि प्रहरी के उपर रोडेबाजी के कारण प्रहरी को बल प्रयोग करना पड़ा । और ६ सेल अश्रुगैस चलाना पडा ।

यह भी पढें   सरकार ने संसद अधिवेशन को रोककर लाया अध्यादेश

झड़प के क्रम में आन्दोलनकारी के पत्थर के प्रहार से एक प्रहरी और प्रहरी के लाठी प्रहार से दो आन्दोलनकारी घायल हुए हैं । पर उनके नाम सार्वजनिक नहीं हुए हैं । कोई हिंसात्मक घटना नहीं हो इसके लिए बड़ी संख्या में प्रहरी परिचालन किया गया है ।६ आन्दोलनकारी को हिरासत में भी लिया गया है । विराटनगर के गुद्री, महाविर चौक, महेन्द्र चौक आसपास के मुख्य सडक भर आन्दोलनकारी द्वारा प्रहरी पर प्रहार किए गए पत्थर हैं । प्रहरी के शान्तिपूर्ण आन्दोलन में दमन करने को लेकर स्थानीय लोग स्वयं बाहर सडक पर आ गए थे ।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

जनता दमन को सहन नहीं करेगी ।

जितेन्द्र नारायण ठाकुर

birat-2विराटनगर ः सिमाकंन के विरोध में मधेश केन्द्रित दलों द्वारा करते आए शान्तिपूर्ण आन्दोलन में प्रशासन सुनियोजित रुप में दमन कर रही है यह आरोप मधेशी मोर्चा ने लगाया है । उन्होंने कहा कि सरकार आन्दोलन को उकसाने का काम कर रही है और दमन कर रही है अब जनता इसे सहन नहीं करेगी । कसमाजवाली फोरम नेपाल के मोरंग जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि सरकार आन्दोलन में घुसपैठियों को घुसाकर आन्दोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है । और दमन कर रही है किन्तु अब जनता इसे सहन नहीं करेगी । लगातार कायकर्ताओं को मानसिक तनाव दिया जा रहा है । शान्तिपूर्ण आन्दोलन को हिंसक बनाने की कोशिश की जा रही है किन्तु सरकार इसमें कामयाब नहीं हो सकती आन्दोलन को और भी सशक्त बनाया जाएगा ।

यह भी पढें   कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु

सद्भावना पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रसाद राजबंशी ने भी कहा कि सरकार के दमन को जनता चुप रहकर बर्दास्त नहीं कर सकती । । तराई मधेश राष्ट्रिय अभियान के जिला अध्यक्ष जफर जमाली ने कहा कि प्रशासन शान्तिपुर्ण आन्दोलन को बदनाम कर के दमन कर रही है । और यह कर के आन्दोलन को और भी उग्र बना रही है । अब जनता अपना अधिकार लेकर ही रहेगी इससे उसे कोई नहीं रोक सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *