Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा के मिर्चैया मे मधेश मुक्ति महाकुम्भ विरोध सभा

 

Madhesi-morcha-ka-4-netaमनोज बनैता, लाहान, १८ भाद्र ।

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा ने सिरहा जिला के मिर्चैया में आज मधेश मूक्ति महाकुम्भ नामक विरोध सभा किया । विरोध सभा में मधेश के विभिन्न जिले से कार्यकर्ता एवं जनता को सिरहा की सड़क पर जनसैलाब की तरह उतर आया था । । नेपाल सदभावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य भरत साह के अनुसार सहभागी कार्यकर्ता एवं जनता की संख्या नवे से लेकर एक लाख तक थी ।

यह भी पढें   नागरिक चौपाल में मधेश के 34 मुद्दे उठाये गए

विशेष सुत्र के अनुसार मोर्चा ने आन्दोलन को एक नयी उँचाइ में ले जाने के विषय में गम्भीर छलफल कर रही है । विरोध सभा को सम्बोधन करने के लिए मधेशी मोर्चा के शीर्ष नेतागन संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्त ठाकुर, सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो और तराई मधेश सद्भावना पार्टी के 11922974_10206469844840718_890002536576078438_o10448735_981824945173547_546478610110033673_nअध्यक्ष महेन्द्र राय यादव ने सम्बोधन किया ।

यह भी पढें   मधेश अधिकार के लिए प्राण की आहूति देने वाले संजय चौधरी के वलिदान को भूलाया नही जा सकता

संविधान का विधेयक और संघीय राज्य के सीमाङ्कन को लेकर असन्तुष्ट मधेशी मोर्चा ने तीन हपm्ते से आम हड़ताल को 11951652_10206469844800717_3472544863299363026_oनिरनतरता दे रही है ।

कैलाली के टीकापुर, वीरगञ्ज, बारा लगायत जैसी कोई घटना न हो इसलिए पुलिस एकदम सतर्क दिख रही थी । पुलिस स्रोत के अनुसार मिर्चैया में अभी कुल १००० पुलिसकर्मीयों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है । पुलिसकर्मी लाखों की भीड़ से दूर दूर ही थे । जनस्रलाब ने मधेशियों के मनोबल का परिचय दे दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com