Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

 

काठमांडू, आषाढ़ २३ – प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह ‘बालेन’ और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासातो कान्डा के बीच मुलाकात हुई है । यह मुलाकात प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय में मंगलवार को हुई है ।
इससे पहले सोमवार नेपाल सरकार और एडीबी बीच २२ अरब रुपये अर्थात् १६ करोड ५० लाख अमेरिकी डॉलर बराबर की सहुलीयतपूर्ण ऋण समझौता हुआ । सोमवार अर्थ मंत्रालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच दो अलग अलग आयोजन के लिए इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हंै । सरकार ने एडीबी से प्राप्त हुए इस ऋण सहयोग को देश के भंसार प्रणाली को प्रविधिमैत्री बनाने के कार्य में इसे परिचालन करने का लक्ष्य रखा है ।
प्रविधि के विकास के साथ संकट में आधारित सरल प्रक्रियाओं को अपनाने के साथ व्यापार की लागत को घटाने की सरकार की योजना है । इसी तरह यह समझौता सीमा–पार व्यापार को ज्यादा व्यवस्थित और अनुमान योग्य बनाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । इस आयोजना के सफल कार्यान्वयन से स्वदेश में ही रोजगारी के नए अवसरों की सिर्जना होगी और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला में नेपाल और अधिक मजबूत होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *