Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वागमती प्रदेश सरकार से एमाले के मंत्रियों द्वारा इस्तीफा का निर्णय

 

काठमांडू, सावन २ – वागमती प्रदेश सरकार से एमाले के ६ मंत्री इस्तीफा देनेका निर्णय किया है । केन्द्र में नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले के बीच सत्ता साझेदारी के अंत होने के साथ ही वागमती प्रदेश सरकार से नेकपा एमाले के मंत्रियों ने इस्तीफा देने का फैसला किया है । एमाले वागमती प्रदेश संसदीय दल के नेता जगन्नाथ थपलिया के निर्देशन के बाद सरकार में रहे एमाले के मंत्रियों ने पद से बाहर आने का निर्णय किया है । नेता थपलिया ने कहा कि एमाले केन्द्र के राजनीतिक निर्णय अनुसार यह निष्कर्ष निकाला गया कि प्रदेश में भी सत्ता समीकरण परिवर्तन होने के कारण सरकार में निरंतर बैठना उपयुक्त नहीं होगा । उन्होंने कहा कि “मैंने इस्तीफा देने के लिए निर्देश दिया है । अब ये उन नेताओं पर निर्भर करता है कि वे आज अपना इस्तीपmा देते हैं या कल ।”
इससे पहले गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद ही एमाले के मंत्रियों ने इस्तीफा सौंपने की तैयारी में थे लेकिन अंतिम समय में पार्टी के केन्द्रीय निर्देशन नहीं आने के कारण निर्णय को रोह दिया गया था ।
अभी वागमती प्रदेश सरकार में एमाले से स्वास्थ्यमंत्री किरण थापामगर, कृषि तथा पशुपछी विकासमंत्री मधुसूदन पौडेल, भौतिक पूर्वाधार विकासमंत्री डा. दिनेशचन्द्र देवकोटा, श्रम, रोजगार तथा यातायातमंत्री जयराम थापा, वन तथा वातावरणमंत्री भरतबहादुर केसी तथा उद्योग, वाणिज्य, भूमि तथा प्रशासनमंत्री बिन्दु श्रेष्ठ शामिल हैं । एमाले के सरकार से बाहर होने के बाद मुख्यमंत्री इन्द्रबहादुर बानियाँ के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में पड़ सकती है या फिर नए सत्ता समीकरण के अनुसार मंत्रिपरिषद का पुनर्गठन होगा—इस पर आगामी राजनीतिक चर्चा निर्णय करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com