पाँच कैदियों द्वारा आत्मदाह का प्रयास
काठमांडू, सावन २ – सप्तरी के राजविराज कारागार में विवाद हो गया है । शनिवार की सुबह राजविराज कारागार में विवाद होने के बाद पाँच कैदियों ने किरासन तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया है । कारागार के रुपक मंडल ने जानकारी दी कि दो–तीन दिनों से कैदियों के बीच आंतरिक विवाद हो रही थी । इसी विषय को लेकर असन्तुष्ट पक्ष ने आत्मदाह का प्रयास किया । उनके अनुसार अांतरिक विमर्श किया जा रहा है । उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर विवाद किस विषय को लेकर हुआ । उन्होंने यह बताया कि चैंबर के भीतर ही चिकित्सक टीम और एम्बुलेंस होने के कारण किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई है ।
सप्तरी के प्रमुख जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने जानकारी दी कि चौकिदारों के साथ समान्य मारपीट ने विवाद का रुप ले लिया । उन्होंने बताया कि सिथति अभी नियंत्रण में है । उन्होंने बताया कि कैदियों द्वारा मांग की जा रही है कि सभी के साथ एक जैसा व्यवहार हो ।

