Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में मधेश मुक्ति संघर्ष समिति का विरोध सभा सम्पन्न

 

अंकुश कुमार श्रीवास्तव । कपिलवस्तु, भाद्र २१ ।

birodh sabha 1मधेश मुक्ति संघर्ष समिति कपिलवस्तु का विरोध सभा हजारों लोगों के बीच बहादुरगंज में सम्पन्न हुआ ।

सभा को सम्बोधन करते हुए एमाओवादी के जिला सभापति राम लौटन तिवारी ने कहा कि संविधान में मधेश मांग समावेश कराने के लिए गठित इस संघर्ष समिति में सभी दलों कांग्रेस, एमाले, माओवादी लगायत अन्य के मधेशी प्रतिनिधियों को मिलाकर एक साथ मधेश आन्दोलन शुरु किया गया है । मधेश आन्दोलन किसी पार्टी विशेष के लिए न होकर मधेश के लिए है । वहीं संघर्ष समिति के सह–संयोजक इद्रीस मुसलमान ने यह ऐलान कि यदि सरकार शान्तिपूर्ण तरीके से हमारी मांगे पूरी नहीं करता है तो हम सशक्त युद्ध के लिए तैयार हैं । मधेश मुक्ति संर्घष समिति ने तराई के कञ्चनपुर, कैलाली, बर्दीया,बांके, दाङ, birodh sabha 2कपिलवस्तु,रुपन्देही, नवलपरासी, चितवन जिले को मिलाकर थरुहट मधेश प्रदेश बनाने की मांग की है । सभा मे युवा नेता रविन्द्र मिश्र, रवि उपाध्याय, विनोद मिश्र, दिनेश चन्द्र गुप्ता, अनुप चौधरी, अकिल अहमद, दीपेन्द्र शुक्ला के साथ वरिष्ठ नेता रामबरन यादव, शिवप्रसाद जयसवाल, व्रिज गोपाल गुप्ता,सुरेन्द्र त्रिपाठी लगायत के मधेशी नेताओं की उपस्थिति थी । कार्यव्रmम का सञ्चालन राष्ट्रिय मधेश समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष्ँ कैलास अग्रहरी ने किया था ।
फोटो – विरोध सभा १ तथा २

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed