Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज तौलिहवा तथा कृष्णनगरमे महिलाद्धारा विशाल रैली, मातृका यादव की चेतावनी

 

आज तौलिहवा तथा कृष्णनगरमे महिलाद्धारा विशाल रैली ः निषेधज्ञा तोडा गया ।।
दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,भदौ २२ गते
mahila haru ko birodh rally 3 taulihawaसंयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के नेतृत्व में आज तौलिहवा में महिलाओँ द्वारा विशाल रैली निकाला गया है । स्वायत्त मधेश एक प्रदेश , पहचान सहित की संघीयता तथा संघीयता सहित के संविधान की मांग करते हुए विभिन्न नारा लगाते हुए आज तौलिहवा में प्रदर्शन किया गया है । महिलाओें के समूह में हाथ में झाडु लेकर जागो मधेशी लेलो मधेश , अभी नही तो कभी नही, का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया गया था । प्रदर्शन के क्रम में आज जिला प्रशासन से जारी की गई निषेधाज्ञा भी महिलाओं के समूह ने तोड़ दिया है । हजारों की संख्या में महिला आन्दोलनकारी के आज के प्रदर्शन को प्रशासन भी निषेधज्ञा तोड़ने से रोकने में असफल हुई है ।
उसी तरह प्रदेश सीमांकन के विरोध में आन्दोलनरत संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा से कपिलवस्तु के कृष्णनगर में भी झाड़ु सहित प्रदर्शन किया गया था । हाथ में झाडु लेकर महिलाओं ने कृष्णनगर बाजार परिक्रमा किया था । उन लोगों ने मधेश की मांग पुरा कर, संविधान निर्माण प्रक्रिया बन्द कर, हमारा अधिकार सुनिश्चित कर लयागत का नारा लगाया था । बाजार परिक्रमा के बाद आयोजित कोण सभा को mahila haru ko birodh rallyसंयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के नेताओं ने सम्बोधन किया था । सभासद अभिषेक प्रताप ने कहा कि मधेश की मांग पूरा ना करने वाले सत्ता साझेदार दल के नेताओं को मधेश की जनता कचडा समझ कर झाडू से साफ कर देगी इस प्रतीक के रूप में सबने अपने हाथों में झाडू लिया हुआ था । कार्यक्रम में शाह सहित तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के केन्द्रिय सदस्य तथा पूर्व मन्त्री इश्वरदयाल मिश्र, सद्भावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य रविदत्त मिश्र, स्थानीय नेता दिनेश गुप्ता, अजित सिहं, राम प्रकाश चौधरी लगायात नेताओं की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली थ्री ए सुरंग से ६ शव बरामद

मधेश प्रदेश न देने पर मधेशी मधेश अलग देश का विद्रोह करेगी माओवादी अध्यक्ष मातृका यादव की चेतावनी ।।

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु

भदौ २२ गते

संघीय मधेशी मोर्चा से आज तौलिहवा में किए गये विरोध सभा कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने कहा कि मधेश स्वायत्त प्रदेश कायम ना होने तक आन्दोलन जारी रहेगा । DSC02627प्रमुख दल के खसबादी नेताओं ने मधेश प्रदेश नहीं दिया तो मधेशी मधेश अलग देश का विद्रोह करेगी माओवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मातृका यादव ने चेतावनी दी है । उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश के लिए मधेशीयों को जब सेना से लड़ना होगा तब मधेश प्रदेश के लिए नहीं बल्कि अलग देश के लिए लड़ेंगें । उन्हाेंने कहा कि पहाड़ी शासकों ने मधेशीयोँ को यूपी और बिहारी कहा है लेकिन मधेशी मधेश की धरती मेें जन्मे हैं और पहाड़ी शासक अपने ही भारतीय हैं यह उनका आरोप था । साथ ही उन्होंने स्वायत्त मधेश एक प्रदेश लेने के लिए सम्पूर्ण शक्ति एक जुट होने की धारणा व्यक्त की ।

यह भी पढें   संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु

नेपाल सद्भावना पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने सभा को सम्बोधन करते हुए कहा कागें्रस, एमाले और एमाओबादी पार्टी ने मधेश का कोई भी मुद्दा संविधान में नहीं समेटा है । उनका कहना था कि मधेश के सम्पूर्ण स्रोत साधन को पहाड़वादी सोच रखने वाले व्यक्ति पहाड़ में मिलाना चाहते हैं । आज के संघीय मधेशी मोर्चा के विरोध सभा में रामलोटन तिवारी, रामवरण यादव , विनोद उपाध्याय , बृज गोपाल गुप्ता , धु्रव पाण्डेय , रविन्द्रनाथ मिश्रा लगायत के मोर्चा के नेताओं ने सम्बोधन किया था । कालीपद शर्मा ,जानशन की अध्यक्षता तथा राम दयाल ठाकुर के संचालन में सम्पन्न सभा में हजारों की संख्या में जनसहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com