Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन को कमजोर करने के लिए १०० करोड़ का बजट पास

 

काठमांडू ,२२,भाद्र | मधेश आन्दोलन को कमजोर करने के लिए १००करोड़ का बजट पास

armsविश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि कल के कैबिनेट की मीटिंग में स्माल आर्मस की खरीदारी और दंगा कन्ट्रोल करने के लिए १०० करोड़ का बजट पास किया गया है । जिससे सरकार आम्र्स की खरीदारी कर सके और निहत्थी मधेश की जनता पर धड़ल्ले से गोली प्रहार की जा सके । इस रकम को ६५ करोड़ नेपाल पुलिस और ३५ करोड़ एपीएफ के लिए प्रस्ताव किया गया है । गौरतलब है कि प्रहरी को यह हिदायत नहीं दी गई है कि आन्दोलनकारियों को कमर के नीचे गोली मारी जाये जिसका नमूना तो जनता वीरगंज में देख ही चुकी है । वहाँ जितनी भी मौते हुई हैं वो सर में गोली लगने की वजह से हुई है । जिससे यह स्पष्ट पता चलता है कि यह हत्याएँ सरकारी इशारों पर प्रहरी के द्वारा की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com