Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में निषेधज्ञा तोडने पर प्रहरी द्वारा लाठी प्रहार, दो दर्जन घायल

 

Ph.1कैलास दास,जनकपुर, भदौं २२ । स्थानीय प्रशासन ने लगया निषेधाज्ञा को आन्दोलनकारी ने मंगलवार जमकर नारावाजी करते हुए तोडा है ।

जनकपुर के जनक चौक से प्रारम्भ हुआ जुलुस भानु चोक में लगाया गया निषेधज्ञा तोड्ने के क्रम में प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच हुआ झड्प में तीन प्रमुख दल का अध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन से ज्यादा आन्दोलनकारी घायल है । घायलो को उपचार जनकपुर अञ्चल अस्पताल में हो रहा है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता, रो रो के परेशान हैं परिवारजन

तराई मधेश लोकतान्त्रिक का धनुषा अध्यक्ष परमेश्वर साह, सद्भावना का धनुषा अध्यक्ष संजय सिंह, केन्द्रिय सदस्य लालकिशोर साह, रिता झा, धिरेन्द्र मिश्र और पत्रकार सुभाष कर्ण सहित दो दर्जन घायल रहा जनकपुर अञ्चल अस्पताल ने जानकारी दी है ।

जिला प्रशासन कार्यालय ने जनकपुर के महत्वपूर्ण स्थानो पर निषेधाज्ञा जारी किया है । खास कर भन्सार और मुख्य कार्यालय रहा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाया गया है ।

निषेधाज्ञा तोड्ने के क्रम में प्रहरी ने चार पाँच राउण्ड फायर किया था तो आधा दर्जन अश्रु ग्यास भी प्रहार किया था ।

यह भी पढें   सप्तकोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, कोसी बैराज पर खतरे की स्थिति

सोमवार प्रदर्शनकारी ने जनकपुर स्थित नेपाली काँग्रेस के कार्यालय में आगजनी किया था । सोमवार भी प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच हुआ झड्प में तीन दर्जन से ज्यादा आन्दोलनकारी घायल हुआ था । जनकपुर अभी प्रहरी आन्दोलनकारी को लेकर तनावग्रस्त बनी है । एमाओवादी, नेपाली काँग्रेस, एमाले सहित के कार्यालय में प्रहरी का कडा Ph.2निगरानी है । उसी प्रकार एमाले, काँग्रेस के सभासदो को घर पर सुरक्षा व्यवस्था कडा कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com