Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में नेपाली काँग्रेस कार्यालय में आगजनी, पुलिस प्रदर्शनकारी के बिच भिडन्त

 

j-1कैलास दासजनकपुर, २१ भाद्र |

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के २२ वाँं दिन के बन्द के क्रम में सोमवार जनकपुर स्थित नेपाली काँग्रेस के कार्यालय में प्रदर्शनकारी ने पेट्रोल छिटकर आगजनी किया है ।

जनक चौक से निकाला गया लाठी जुलुस नगर को परिक्रमा करते हुए पिडरीयामाई स्थित रहा काँग्रेस के पार्टी कार्यालय में आगजनी किया था । वहाँ से आन्दोलनकारी ने जब नेकपा एमाले के कार्यालय में आगजनी करने जा रहा था तो उसी क्रम में आन्दोलनकारी को तितर वितर करने के लिए प्रहरी ने १० राउण्ड फायर और दर्जनौं राउण्ड अश्रु ग्याँस प्रहार किया था ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश में मधेशवादी पार्टी सत्ता से बाहर, कृष्ण प्रसाद यादव बहुमत हासिल किए

कार्यालय में आगजनी करने से कार्यालय में रहा अधिकांश कागजात जलकर राख हो चुका नेपाली काँग्रेस धनुषा का सचिव कोमलकान्त झा ने जानकारी दी है ।

agg2हजारौं की संख्या में रहा आन्दोलनकारी ने सरकार विरुद्ध जमकर नारावाजी किया था । समाचार लिखते समय तक जनकपुर में आन्दोलनकारी और प्रहरी बीच झड्प चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *