प्रधानमंत्री बालेन द्वारा संबोधन… कहा ..घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी
काठमांडू, सावन १४ – प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि कप्तानगंज घटना की निष्पक्ष जाँच होगी । उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए कहा कि घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के जनधन की क्षति नहीं हो , इसके लिए सरकार सचेत है ।
राष्ट्र को संबोधन करते हुए उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी संयमता को अपनाए और आपसी एकता भाईचारा को कायम रखें । उन्होंने कहा ‘हम सभी जिम्मेदार नागरिकों की भूमिका निर्वाह करते इस सुंदर और शांत नेपाली आकाश में जो यह अशांति के बादल मंडरा रहे हैं उस अशांति के बादल को हमें हटाना चाहिए । ’
प्रधानमंत्री द्वारा यह संबोधन नेपाली तथा मैथिली दोनों ही भाषाओं में दिया गया । प्रधानमंत्री बालेन ने ४ मिनेट २८ सेकेंड तक यह संबोधन किया ।


