Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने ने किया धार्मिक अगुवाओं के साथ संवाद

 

काठमांडू, सावन १५ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछान ने सामाजिक सद्भाव कायम रखने के विषय को लेकर धार्मिक अगुवाओं के साथ चर्चा की है । लामिछाने ने शुक्रवार पार्टी संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में हिन्दू और मुस्लिम धार्मिक अगुवाओं की एक बैठक बुलाई और उनसे बातचीत की है । उन्होंने मौलाना नरुल हुसेन और मौलाना मोहम्मद खालिद तथा विश्व हिन्दू महासंघ के महासचिव रामचन्द्र तिवारी और सचिवालय सदस्य राजुराज फुयाल के साथ सामूहिक विचार विमर्श किया है । यह जानकारी उनके सचिवालय ने दी है ।
उन्होंने धार्मिक अगुवाओं से सुनसरी, सिरहा के साथ ही देश के विभिन्न भागों में हो रहे प्रदर्शनों को रोकने तथा सद्भाव का अपील करने का आग्रह किया है । कोसी और मधेश के कुछ जिलों में बढ़ते साम्प्रदायिक सद्भाव विरोधी क्रियाकलापों के देखते हुए तथा वहाँ की अवस्था असहज होने के कारण इस समय सभापति लामिछाने ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com