Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलबस्तु के साथ-साथ देशभर मधेशी—थारुओं ने मनाया काला दिवस

 

सतेन्द्र कुमार मिश्र, कपिलबस्तु — असोज ३,
k-2माैन जुलूस1आज कपिलबस्तु के कृष्णनगर में संयुक्त मधेशी मोर्चा ने मुह में काली पट्टी बाध तथा काला झण्डा दिखाते हुए मौन जुलूस निकाला है । कृष्णनगर के लिंक गेट, भन्सार कार्यालय में काला झण्डा लगाकर हजारों की तादात में रहे मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कृष्णनगर परिक्रमा किया । तत्पश्चात् मोर्चा की मौन जुलूस कृष्णनगर से बहादुरगंज होते हुए महाराजगंज के लिए रवाना हुयी । महाराजगंज में पहुंचने के बाद रैली ने महाराजगंज का भी नगरपरिक्रमा किया । मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कृष्णनगर प्रवेश द्वारपर भी काला झण्डा लगा दिया है साथ ही बहादुरगंज, महाराजगंज लगायत के चौकोंपर भी काला झण्डा लगाए जाने की जानकारी मोर्चा कर्ताओं ने दी है ।
नए संविधान के विरोध में आज नेपालसहित विश्वभर के मधेशी–थारु लोगों ने काला दिवस मनाया है । नयाँ संविधान मधेशी–थारु–मुस्लिम–आदिवासी–जनजाति विरोधी होने का हवाला देते हुए आज काला दिवस मनाया गया है । मधेश–थरुहट में सर्वसाधारण लोगों ने काली पट्टी बाँधकर, घर में काला झण्डा लगाकर नए संबिधान के बिरोध में काला दिवस मनाया है । शाम को मधेशी जिलों के सदरमुकाम में भी प्रदर्शन किए जाने की जानकारी पहले ही मोर्चा ने दी थी । संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा, संयुक्त थरुहट मधेशी मोर्चा, थारु संघर्ष समिति, मुस्लिम गठबन्धन के संयुक्त आह्वान में आज काला दिवस मनाया गया है । हालांकिनेपाल सरकार और तीन दल ने आज नयांसंविधान जारी करने के दिन दिपावली मनाने का आह्वान किया है । पर मधेश–थरुहट के घरघर में काला झण्डा लगा हुआ देखा गया है ।
मधेशी–थारु तो समाजिक सञ्जाल से ही बिरोध जता रहे हैं । उन लोगों ने तो फेसकुब ट्वीटर पर ही काला रखकर काला दिवस मनाया । आज सुबह से ही समाजिक सञ्जाल के वाल और प्रोफाइल काले नजर आए । साथ ही नए संबिधान के बिरोध में कई स्लोगन भी लिखे मिले । साथ ही कई तरह के पोष्ट करके भी लोगाें ने राज्य और संबिधान प्रति अपना आक्रोश ब्यक्त किया है । उसी तरह अमेरिका में भी मधेशी–थारु–जनजातियों ने संयुक्त रुप में काला दिवस मनाया है । विशेष कार्यक्रम करते हुए उन लोगों ने काला दिवस मनाया है । उसी तरह भारत के बैंगलोर और दिल्ली में भी काला दिवस मनाया गया है । साथ ही बंगलादेश में रहे मधेशीयों ने भी काला दिवस मनाया है । डिजीटल मिडीया हुलाकी न्यूज के मुताबिक लण्डन, अस्ट्रेलीयासहित विश्व के और कई देशों में रहे मधेशियों ने भी काला दिवस मनाया ।
घने काले बादल का कैप्सनः उपरवाले ने भी दिया मधेशियों का साथ, काला दिवस के दिन आसमान में छाया अंधेराk-3 माैन जुलूस5
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

यह भी पढें   पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने बालेन शाह सरकार और युवा पीढ़ी के प्रति नरम रुख अपनाया, आर्थिक सुधार और आत्मनिर्भरता पर दिए सुझाव

 

बन्द का विरोध करने से हुआ झडप, कई घायल दो की हालत गम्भीर
कपिलवस्तु — असोज ३,
कपिलबस्तु के चार नम्बर में बन्दकर्ता तथा प्रतिकारी के बीच में झडप हुआ है । संविधानसभा के बिरोध में बन्द आह्वान करनेवाले विप्लव माओवादीसहित अन्य दलों के कार्यकर्ता और स्थानीयबीच कपिलवस्तु के चार नम्बर चोकपर झडप हुआ है । स्थानीय लोगों ने सुबह से ही बन्द फिर्ता लेने के लिए आन्दोलनरत दलों से आग्रह किया था । झडप में पडने से कुछ कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं । श्रोत के मुताबिक कुट चोटिल कार्यकर्ता बिना ईलाज के ही भाग निकले हैं । तो ६ लोगों का ईलाज युनाइटेड अस्पताल में चल रहा है । उसी तरह गम्भीर घायल हुए दो लोगों को ईलाज के लिए बुटबल रिफर किए जाने की जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय पिपरा के प्रहरी उपरीक्षक मुरलीमोहन अधिकारी ने दिया है ।
झडप के बाद तनावग्रस्त बने चार नम्बर क्षेत्र का सुरक्षा व्यवस्था और कडा कर दिया गया है । हालांकि, लगातार ३९ दिनों से चल रहे बन्दी से कपिलवस्तु के राजमार्ग क्षेत्र पर खास असर नही हुआ है पर, सदरमुकाम तौलिहवा, कृष्णनगर, बहादुरगञ्ज, चन्द्रौटा, महाराजगंज लगायत के जगहों का जनजीवन बहुत ही प्रभावित हुआ है । साथ ही कृष्णनगर नाका से गुजरनेवाले राहियों को भी बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है । खोज न्यूज टुडे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *