Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलबस्तु में काला दिवस, बन्द का विरोध करने से हुई झड़प, कई घायल, दो की हालत गम्भीर

 

कपिलबस्तु में देशव्यापी तरीके से मधेशी—थारुओं ने मनाया काला दिवस

दिलिप कुमार यादव, कपिलबस्तु — असोज ३,

kap-1माैन जुलूस1आज कपिलबस्तु के कृष्णनगर में संयुक्त मधेशी मोर्चा ने मँुह में काली पट्टी बाँध तथा काला झण्डा दिखाते हुए मौन जुलूस निकाला है । कृष्णनगर के लिंक गेट, भन्सार कार्यालय में काला झण्डा लगाकर हजारों की तादाद में रहे मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कृष्णनगर परिक्रमा किया । तत्पश्चात् मोर्चा की मौन जुलूस कृष्णनगर से बहादुरगंज होते हुए महाराजगंज के लिए रवाना हुई । महाराजगंज में पहुंचने के बाद रैली ने महाराजगंज की भी नगरपरिक्रमा की । मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कृष्णनगर प्रवेश द्वारपर भी काला झण्डा लगा दिया है साथ ही बहादुरगंज, महाराजगंज, तौलिहवा, दोहनी, पचेहरा, चेतरादेई, गोबरी लगायत के चौकोंपर भी काला झण्डा लगाए जाने की जानकारी मोर्चा कर्ताओं ने दी है ।

यह भी पढें   बैंकिंग सिस्टम में अधिक तरलता, नेपाल राष्ट्र बैंक ४० अरब रुपये खींचेगा

नए संविधान के विरोध में आज नेपालसहित विश्वभर के मधेशी–थारु लोगों ने काला दिवस मनाया है । नयाँ संविधान मधेशी–थारु–मुस्लिम–आदिवासी–जनजाति विरोधी होने का हवाला देते हुए आज काला दिवस मनाया गया है । मधेश–थरुहट में सर्वसाधारण लोगों ने काली पट्टी बाँधकर, घर में काला झण्डा लगाकर नए संबिधान के बिरोध में काला दिवस मनाया है । शाम को मधेशी जिलों के सदरमुकाम में भी प्रदर्शन किए जाने की जानकारी पहले ही मोर्चा ने दी थी । संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा, संयुक्त थरुहट मधेशी मोर्चा, थारु संघर्ष समिति, मुस्लिम गठबन्धन के संयुक्त आह्वान में आज काला दिवस मनाया गया है । हालांकिनेपाल सरकार और तीन दल ने आज नयांसंविधान जारी करने के दिन दिपावली मनाने का आह्वान किया है । पर मधेश–थरुहट के घरघर में काला झण्डा लगा हुआ देखा गया है ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

उसी तरहा कपिलवस्तुके गोबरीमे काला दिवसके अवसर पर मधेशी युवाओँले कपिलवस्तु नगरपलिका १७,१८ और १९ सबिक तिलौरकोट गाविसमे नेपाली काग्रेंस, नेकाप एमाले तथा एमाओबादीके लिए निषेधित क्षेत्र घोषण किया है ।

बन्द का विरोध करने से हुई झड़प, कई घायल, दो की हालत गम्भीर

दिलिप कुमार यादव, कपिलवस्तु — असोज ३,

kap-2माैन जुलूस6कपिलबस्तु के चार नम्बर में बन्दकर्ता तथा प्रतिकारी के बीच में झड़प हुई है । संविधानसभा के विरोध में बन्द आह्वान करनेवाले विप्लव माओवादीसहित अन्य दलों के कार्यकर्ता और स्थानीयबीच कपिलवस्तु के चार नम्बर चोक पर झड़प हुई है । स्थानीय लोगों ने सुबह से ही बन्द फिर्ता लेने के लिए आन्दोलनरत दलों से आग्रह किया था । झड़प में पडने से कुछ कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं । श्रोत के मुताबिक कुछ चोटिल कार्यकर्ता बिना ईलाज के ही भाग निकले हैं । तो ६ लोगों का ईलाज युनाइटेड अस्पताल में चल रहा है । उसी तरह गम्भीर घायल हुए दो लोगों को ईलाज के लिए बुटबल रिफर किए जाने की जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय पिपरा के प्रहरी उपरीक्षक मुरलीमोहन अधिकारी ने दिया है ।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

झडप के बाद तनावग्रस्त बने चार नम्बर क्षेत्र का सुरक्षा व्यवस्था और कडा कर दिया गया है । हालांकि, लगातार ३९ दिनों से चल रहे बन्दी से कपिलवस्तु के राजमार्ग क्षेत्र पर खास असर नही हुआ है पर, सदरमुकाम तौलिहवा, कृष्णनगर, बहादुरगञ्ज, चन्द्रौटा, महाराजगंज लगायत के जगहों का जनजीवन बहुत ही प्रभावित हुआ है । साथ ही कृष्णनगर नाका से गुजरनेवाले राहियों को भी बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *