Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपक्षी दलों द्वारा संसदीय समिति गठन करने की मांग

 

काठमांडू, भाद्र २५ – विपक्षी दलों ने रसुवा बाढ़ को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने का निर्णय लिया है । आज हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संसदीय समिति गठन करने के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण की जाए । आज नेपाली कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में हुई बैठक में विपद् व्यवस्थापन के काम में सहयोग करने और सरकार के काम की निगरानी के लिए संसदीय समिति बनाने की मांग करने का निर्णय लिया गया है ।
एमाले संसदीय दल की उपनेता पद्मा अर्याल ने कहा कि “ आज की बैठक से संसदीय विशेष समिति गठन के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण कराने, सदन में आवाज उठाने का निर्णय किया है ।” उन्होंने यह भी कहा कि अभी विपक्षियों के राजनीतिक एजेंडा गौण हैं । उन्होंने बताया कि आपदा का पहले चरण के काम खत्म होने बाद राजनीतिक एजेंडे की ओर ध्यान देंगे ।
भाद्र ११ गते को हुई सर्वदलीय बैठक में संसदीय समिति गठन करने का निर्णय किया जा चुका था, लेकिन अभी तक समिति का गठन नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com