Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सड़क पर एक महिला के बच्चे को जन्म देने की घटना संसद में उठाई गई

 


काठमांडू, भाद्र २५ – सड़क पर एक महिला के बच्चे को जन्म देने की घटना संसद् में उठाइ गई है । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद खगेन्द्र कर्ण ने आज संसद में इस घटना को उठाया है । राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह सगरमाथा अस्पताल द्वारा एक महिला को भर्ती करने से मना किया गया जिसके बाद महिला ने फुटपाथ पर ही बच्चे को जन्म दिया । यह घटना आज संसद में उठाई गई ।
उनके अनुसार लेबर पेन शुरु होने के बाद एक महिला अस्पताल गई थी । लेकिन पैसा नहीं होने के कारण अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया । उन्होंने बताया कि महिला से २ हजार ५ सौ रुपये की मांग की गई थी और कहा गया था कि इस रकम के बाद ही उन्हें भर्ती किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि राजविराज नगरपालिका–१४ पर्साही निवासी हरेराम पासवान की श्रीमती बबिता पासवान को पैसा नहीं होने के फुटपाथ पर ही बच्चे को जन्म देने के लिए विवश होना पड़ा । इस विषय पर सांसद कर्ण ने सरकार से जबाव की मांग की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com