Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु में ओली का पुतला जलाया गया, विद्यार्थीयोँ ने भी पुतला जलाया ।।

 

दिलिप कुमार यादव, कपिलवस्तु, असोज १३ गते |

kp oli putla jalaya gayaकपिलवस्तु में ओली का पुतला जलाया गया है । संयुक्त लोकतन्त्रिक मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कपिलवस्तु के चेतरादेई चोक में नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी ओली शर्मा का पुतला बनाकर जलाया है । एमाले पार्टी मधेश विरोधी पार्टी है और सैकडों मधेशीयों की जान लेने के बवाजुद भी मधेश के माग को सम्बोधन ना करने पर आक्रोसित युवाओं ने ओली का पुतला जलाया है । आज ७ बजे ओली का पुतला जलाया गया है । संयुक्त लो्कतन्त्रिक मधेशी मोर्चा के आह्वान में आम हड़ताल को आज ४९ दिन हो चुके हैं । मोर्चा से स्वायत्त मधेश प्रदेश , जनसंख्या के आधार में निर्वाचन क्षेत्र, सरकार के हरेक निकाय में जनसंख्या के अधार में समानुपतिक प्रतिनिधित्व लगायत की मांग रखते हुए अन्दोलन करते आ रहे हैं । फिर भी प्रमुख पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अन्दोलन के मांग को सम्बोधन करने के बजाय दमन की नीति के अनुसार आगे बढ़ रहा है संघीय समाजबादी फोरम के नेता त्रिलोकी प्रसाद खरविन्द ने आरोप लगाया । नेता खरविन्द के अगुवाई में सैकडों युवाओं की सहभागिता में ओली का पुतला बना कर जलाया गया है । उनलोगो नृ मधेश विरोधी पार्टी के विरोध में नाराबाजी किया था । मधेश की मांग सम्बोधन न होने तक आन्दोलन जारी रहेगा चेतवानी यह भी दी गई थी ।

यह भी पढें   सार्वजनिक पद पर रहे प्रमुख राजनीतिक पदाधिकारियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों की संपत्ति विवरण जांच के लिए आयोग गठन

उसी तरह कपिलवस्तु के विद्यार्थीयों ने भी आज चेतरादेई चोक में प्रमुख पार्टी के शीर्ष नेताओं का पुतले जलाए । मधेश में जारी अधिकार के आन्दोलन को सम्बोधन न करने पे स्कुल भी बन्द होने के कारण शीर्ष नेताओं का पुतला जलाया गया था । सैकडों की संख्या में रहे विद्यार्थीयों के समुह ने एमाले कांग्रेस और एमाओबादी मुर्दाबाद , मधेशी विद्यार्थी, मधेश एकता जिन्दाबाद लगायत का नारा लगाया था । मधेश में आज ४९ दिनों से अन्दोलन जारी है कई पेसागत संगठनों ने भी अपनी समर्थन जताई है । कपिलवस्तु में शहर से लेकर गांव तक आन्दोलन जारी है ।student kp oli

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *