Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु के कृष्णनगर मे मगंलवार को बन्दी ढीला किया गया

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, २० गते

Kapilavastu-gate.png-1कल्ह मगंलवार को कपिलबस्तु के कृष्णनगर में मधेश आन्दोलन के ५५ वें तथा नाकाबन्दी के १०वें दिन सड़क, उद्योग तथा बजार के बन्दी को ढीला कर दिया गया है । लगातार जारी इस बन्दी से सर्वसाधारण जनता लगायत, उद्योग व्यवसायी, यातायात व्यवसायी, व्यापारी सभी का दैनिक जीवन प्रभावित हो चुका था । स्थानीय लोगों की समस्या तथा नेपाल सरकार का इसी २२ गते से शुरु होनेवाले सदन को मद्देनजर करते हुए बन्दी का स्वरुप परिवर्तन किए जाने तथा २२ गते के बाद सरकार के रवैए को देखते हुए पुनः बन्दी का स्वरुप बदले जाने की बात मधेशी मोर्चा ने बताया है ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन बीच लगातार बातचीत

सद्भावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य रविदत्त मिश्र ने बताया कि,“इसी असोज २२ गते से होनेवाले सदन को मद्देनजर रखते हुए, बन्दी को थोडा ढीला कर दिया गया है । पर, नाकाबन्दी और भन्सारलगायत का बन्दी यथावत ही है । आज से यातायात में बस तथा टैक्सीयां १२ बजे से लेकर रात तक, बजार व्यसाय भी १२ बजे से रात तक तथा उद्योग ब्यवसायियों को देखते हुए ट्रक शाम ३ बजे से लेकर सुबह के ४ बजे तक चलेगा । यह सिलसिला संसद शुरु न होने तक, यानी कि २२ गते तक चलेगा ।”

यह भी पढें   आज का मौसम

साथ ही उन्होने, २२ गते के बाद सरकार द्वारा कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न दिखाए जाने पर पुनः बन्दी को और भी शख्त स्वरुप दिए जाने की चेतावनी भी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *