Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सद्भाव मञ्च द्वारा भारतीय के रुपइडिहा में भारतीय अधिकारियों से बातचित

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७२ असोज १६ गते ।
सीमावर्ती क्षेत्र में उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान करने के लियें गठित नेपाल–भारत सद्भाव मञ्च ने शनिबार को भारतीय जिला बहाराइच के रुपइडिहा में भारतीय अधिकारियो से भेटघाट करके सीमा पर उत्पन्न हुई वर्तमान समस्या के बारे में बातचीत की है ।
नेपाल–भारत सद्भाव मञ्च के संयोजक तथा नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ के नेतृत्व में गई मञ्च और पदाधिकारियों की टोली ने रुपइडिहा स्थित भारतीय कष्टम कार्यालय के प्रमुख, रुपइडिहा प्रहरी थानाध्यक्ष (एस.ओ.) छोटक यादव और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के उप–सेनानायक अजय प्रकाश को भेट करके अभी सीमा में दिखाई पड रही असहज परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया था ।
2
भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत के क्रम में टोली ने भारतीय क्षेत्र में रोकी गई मालवाहक सवारी साधनों को नेपाल में भजने की क्रम में पेट्रोलियम पदार्थ और गैस के टैंंकरों को प्राथमिकता के साथ भेजने की ब्यवस्था करने का आग्रह किया था ।
भारतीय अधिकारियों ने मञ्च के प्रयास को एकदम सकारात्मक रुप में लिया और कहा कि हम लोगों सहज ढंग से मालवाहक टैंकरों को नेपाल भेजने की ब्यवस्था मिलारहे हैं |  भारतीय अधिकारियों ने पिछे रहे टैंंकरों को अन्य मालवाहक यातायात के साधन से आगे लाने में वो यातायात वाहक लोग विरोध करेंगे इस लियें क्रमबद्ध तरीके से भेजने की ब्वयस्था करेंगे और पेट्रोलियम पदार्थ की टैंकरों को पहले ही भेजने का प्रयास करेंगे बताया ।
उससे पहले भारत के रुपइडिहा में मञ्च की पहली बैठक बैठी थी । मञ्च के अध्यक्ष कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में किया गया निर्णय अनुसार मञ्च ने शनिवार को ही भारतीय अधिकारियों को भेट करके मञ्च के सदस्य समेत रहे नेपाल– भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च, नेपाल च्याप्टर के संयोजक पूर्णलाल चुके ने जानकारी दिया । उन्होंने कहा मञ्च ने आइतवार को बाके जिला प्रशासन कार्यालय के प्रमुख जिला अधिकारी, नेपालगन्ज भन्सार प्रमुख और नेपाली सुरक्षा अधिकारियों को भेट करके समस्या के बारे में बातचीत करने की निर्णय किया गया है जानकारी दिया ।
Indo-Nepalबैठक में प्रदीप छाजेड, इन्सेक क्षेत्रीय कार्यालय के संयोजक भोला महत, नेपाल– भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च, नेपाल च्याप्टर के संयोजक पूर्णलाल चुके, नेपाल पत्रकार महासंघ बाके शाखा के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, अधिवक्ता धु्रव प्रसाद बस्याल, जिला बहराइच रुपइडिहा ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष बिजय मित्तल, रुपइडिहा व्यापार मण्डल के महामन्त्री रज्जा इमाम रिजवी, रुपइडिहा के वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, सीमाञ्चल पत्रकार संघ रुपइडिहा के अध्यक्ष शेर सिंह कशौधन, एस. के. सीमाञ्चल पत्रकार संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एस.के.मधेसिया और नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के प्रथम उपाध्यक्ष कपिल अधिकारी की सहभागिता रही थी ।
इसी असोज १४ गते बिहीवार को दोनों देश के ब्यवसायी, पत्रकार अधिकारकर्मीयों की नेपालगन्ज में संयुक्त अन्तरक्रियात्मक बैठक बैठ के सीमा में दिखाई पडी समस्या की नागरिक स्तरों से समाधान करने कीं प्रयास करने के लियें और दोनों देश बीच के भाइचारा तथा सामाजिक सम्बन्धों को यथावत रखने का प्रयास करने के उद्देश्यों से मञ्च का गठन भी किया गया था । नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ नेपालगन्ज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ के संयोजकत्व में ११ सदस्यीय नेपाल–भारत सद्भाव मञ्च का गठन किया गया ।
इसी तरह मञ्च के सदस्यों में नेपाल के ओर से प्रदीप छाजेड सदस्य नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ, इन्सेक क्षेत्रीय कार्यालय के संयोजक भोला महत, नेपाल– भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च, नेपाल च्याप्टर के संयोजक पूर्णलाल चुके, नेपाल पत्रकार महासंघ बाके शाखा के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, अधिवक्ता धु्रव प्रसाद बस्याल रहें है, इसी तरह भारत के ओर से जिला बहराइच रुपइडिहा ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष बिजय मित्तल, महामन्त्री रज्जा इमाम रिजवी, रुपइडिहा के वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, सीमाञ्चल पत्रकार संघ रुपइडिहा के अध्यक्ष शेर सिंह कशौधन, एस. के. सीमाञ्चल पत्रकार संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष एस.के.मधेसिया रहें है ।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा चुनाव – आज मतदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *