Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सनशाईन सामाजिक विकास संस्था में यादव

 

दिलिप कुमारयादव । सामुदायिक रेडियो कपिलवस्तु,असोज १६

सनशाईन सामाजिक विकास संस्था का छठवां अधिवेशन से आज नयाँ कार्य समिति चयन किया गया है । तुलसीराम यादव की अध्यक्षता में गठन हुए नये कार्य समिति के उपाध्यक्ष में शान्ती शाही , सचिव रामसेवक यादव , कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र खरविन्द , सहसचिव श्याम प्रकाश धवल तथा सदस्यों में सीता नेपाली , गीता केवट , रामशुभाग यादव और रत्ती थारु का चयन किया गया है ।

ssdo (1)आज हुए संस्थाके सत्रहवें साधारण सभा एवम् छठवा अधिवेशन से नयाँ कार्य समिति चयन किया गया है । भोरिक केवट के संयोजकत्व में गठन तीन सदस्यीय निर्वाचन मण्डल में सुशील चौधरी और ज्योती केसी का समूह ने निर्वाचन प्रक्रिया का सहजीकरण किया था । नये कार्यसमिति सर्वसहमति से चयन हुआ है । नवनिर्वाचित समिति के पूर्व अध्यक्ष परशुराम यादव ने शपथ ग्रहण कराया था । साथ ही पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रेष्ठ , शिवलाल यादव तथा परशुराम यादव ने सफल कार्यकाल की शुभकामना व्यक्त की थी ।

यह भी पढें   सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक में नारायणदत्त पौडेल नियुक्त

ssdo (2)सनशाईन सामाजिक विकास संस्था के सत्रहवें साधारण सभा एवम् छठवा अधिवेशन संस्था के अध्यक्ष परशुराम यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है । आज के सभा में संस्था का प्रगति प्रतिवेदन सचिव रामसेवक यादव तथा आर्थिक प्रतिवेदन कोषध्यक्ष राघवेन्द्र खरविन्द ने प्रस्तुत किया था । संस्थाके सचिव रामसेवक यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में सहसचिव श्याम प्रकाश धवल ने स्वागत मन्तव्य व्यक्त किया था । साधारण सभा कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष परशुराम यादव ने साढ़े चार करोड़ बराबर का योजना सहित का बजट प्रस्तुत किया था । तथा विभिन्न काम में सदस्यों ने सहयोग करने के प्रति अभार व्यक्त किया था । संस्था में रहे एक सौ सदस्यों में से ८० सदस्य की सहभागिता में संस्था के प्रधान कार्यालय धनकौलि गाविस के चेतरादेई मे ंसाधारण सभा एवम् अधिवेशन सम्पन्न हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *