Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आसमान छू रही पेट्रोलियम पदार्थो की कालाबजारी

 

कपिलबस्तु ,KHOJ NEWS TODAY ९ अक्टूबर,
आज कपिलबस्तु के कृष्णनगर में आन्दोलन का ५८ वां तथा नाकाबन्दी का १३ वां दिन है । लगातार के बन्दी से पेट्रोलियम पदार्थो का अकाल पड गया है । इसी मौके का फायदा kalabazRIउठाते हुए पेट्रोल और डिजल की कालाबजारी बढ गयी है । तस्कर भारत के बढनी से पेट्रोल तथा डिजल छोटे—छोटे गैलनों में लेकर नेपाल के कृष्णनगर में आते हैं, और यहां उसे बडे गैलन में डालकर फिर गाडियों में डालकर उसे नेपाल के भित्री क्षेत्रों में लेजाकर अधिक मूल्यों में बेचते हैं । कालेबजारी का मांमला इन दिनों कुछ बढ सा गया है । इस सदी में हर इन्सान सवारी साधनों पर निर्भर हो चुका है । ऐसे में मजबूरन जनता अधिक मूल्य चुकाकर भी इन्धन खरीद रही है ।
सशस्त्र पुलिस के मुताबिक, गाडी में पेट्रोलिय पदार्थ लेजाते वक्त चालक बताते हैं कि ओ निजी प्रयोजन के लिए पेट्रोल और डिजल ले जारहे हैं । जिसकी मात्रा करिब ७०० लीटर से भी अधिक होती है । वहीं मधेश के कुछ जमीनदारों से बात करने पर ओ बताते हैं कि निजी प्रयोजन में इतना अधिक इन्धन नही लगता । हालांकि भन्सार भी बन्द है । ऐसी दशा में जहां एकतरफ राजश्व चुहावट हो रहा है । वहीं दुसरी तरफ इस कालेबजारी के चपेट में निर्दोष जनता पिस रहे हैं । इन्धन न मिल पानेपर मजबूरन अधिक मूल्य देकर इन्धन खरीद कर काम चला रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com