Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माग पूरा नही होने तक भारत से एक बूंद भी तेल नही आएगा : राजेन्द्र महतो

 

नेपालगन्ज, (बाके) पवन जायसवाल, असोज २२ गते ।
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा है की मधेस अशान्त होन के कारण भारत से सामान आना बन्द हो गया है । यहा सामान भेजने पर  भारत द्वारा सुरक्षा नही दी जाएगी , नेपाल की सरकार द्वारा सुरक्षा की प्रत्याभूति न होने के कारण भारत ने सामान आने में रोक लगादिया है उन्हो्ंने बताया | नेपालगन्ज में शुक्रवार विरोध सभा को सम्बोधन करने के लियें राजेन्द्र महतो भैरहवा से भारत के रास्ते से होकर नेपालगन्ज आयें थे । प्रेस मञ्च नेपाल के आयोजन में पत्रकार सम्मेलन में राजेन्द्र महतो ने कहा  हम लोगों का माग पूरा न होने तक भारत से एक बूंद भी तेल नही आएगा  ।
mahato
गिरिजा प्रसाद कोइराला द्वारा किये गये सम्झौता अनुसार अभी की सरकार ने संविधान में वह अधिकार नही दिया है इसलिए आन्दोलित होना पडा है उन्होंने बताया । ’वैवाहिक अंगिकृत नागरिकता देने के लियें और स्वायत्त अधिकार सहित की मधेस थरूहट प्रदेश की माग रखते हुयें आन्दोलन करना पडा है ।’ नागरिकता के सवाल में भारत से बिवाह करके लायी गई दुलही को सांस्कृतिक सम्बन्ध के आधार में तुरुन्त नागरिकता देने के लियें माग रखते हुयें आन्दोलन में उतरे है बताया । ’अन्य देश के नागरिक को अंगिकृत नागरिकता २०४७ से अन्तरिम संविधान में उल्लेख किया गया उस के अनुसार दिया जाय लेकिन वैवाहिक अंगिकृत नागरिकता तो तुरुन्त देना चाहीये ।’ दुसरा प्रसङ्ग में अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने काठमाण्डौं स्थित अपना घर में आगजनी करने के उद्देश्य से घेराऊ किया गया आरोप लगाया । मैं सब से ज्यादा राष्ट्रवादी हू उनका कहना था पत्रकार आशीष गुप्ता ने जानकारी दी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *