राजेन्द्र महतो मधेश का मसीहा है, लाहान में मसाल जुलुस
मनोज बनैता, लाहान, २३आश्विन । लाहान के रौनियार सेवा सदन में शनिवार ८ बजे बैठे संयूक्त मधेशी मोर्चा की बैठक ने मधेश आन्दोलन को फिर से एक नयाँ रुप देने के लिए क्रमवद्ध रुप से आन्दोलन का स्वरुप परिवर्तन के लिए युवाओं को निर्देशन दिया। आन्दोलन को और मजवुत करने के लिए मोर्चा ने आज २३आश्विन –मसाल जुलुस), २४ आश्विन (लास जुलुस), २५ आश्विन (थाली पीटने जुलुस), २६ आश्विन(सिटी जुलुस), २७ आश्विन (तीन दल नेता का शव यात्रा), और २८ आश्विन (गुलामी के जंजीर) लगायत का विरोध कार्यक्रम का तालिका सार्वजनिक किया है।

संयूक्त मधेशी मोर्चा लाहान ने सदभावना पार्टी का अध्यक्ष राजेन्द्र महतो का काठमाडौं स्थित घर में हुवा तोड़फोड़ को सरकारी नालायकपन कहते हुए उस अराजकता की निन्दा की है। तमलोपा के सिराहा जिला प्रवक्ता राकेश झा ने कहा है कि राजेन्द्र महतो के काठमाडांै स्थित घर में तोडफोड और जो देशद्रोह का ब्यानर लगाया गया है उसकी जितनी भी निन्दा की जाए वो कम है । युवा नेता झा ने सरकारको ये चेतावनी दी है कि समाजिक सदभाव में खलल पहुँचाने की कोई भी कोशिश ना करें । उन्हाेंने ये भी कहा है कि राजेन्द्र महतो मधेश का मसीहा है, और अगर देशद्रोही की बात करे तो सबसे बडा राष्ट्रघाती के.पी ओली है । अन्त में उन्होंने कहा है कि आन्दोलन अपना लक्ष्य पाने के वाद ही रुकेगा ।
नेता महतो के घरमे हुवे तोडफोडके विरुद्धमे आज लाहानमे चेतावनी स्वरुप मसाल जुलुसका प्रदर्शन किया गया है। मसाल जुलुस लाहान नगर परिक्रमा करके गणेश चौकमे कोण सभामे परिणत हुवी । कोणसभा समाप्ती के बाद प्रदर्शनकारीयोंको पुलिस द्धारा धडपकड कि गई जिसमे दोनो ओर से पथराव भि हुवा । गिरफतार किएगए आन्दोलनकारीयोंको छोडनेके वाद तनाव कम हुवा । लाहानमे आन्दोलनकारीयों कि संयमता के कारण आजतक कोई भि अप्रिय घटना नहि हुवी है । मगर यिनदिनों बदलते पुलिस प्रशासनका तेवर देखकर आगे चलकर कोई अनहोनी न होजाए इसका डर लाहानवासीको सतारहा है ।
मधेश आन्दोलन ने अर्धशतक दिनांक पार करनेके वाद भि सरकार ने मधेशी आवाजको अनसुनी करते आरहा है। मधेश आन्दोलनको कलंकित करने के लिए खस मिडियाने मधेश आन्दोलनको भारतिय आन्दोलन कहके प्रचारवाजी कि है । मधेशी नाकावन्दीको भारतिय अघोषित नाकावन्दी कहके अपनेआपको अर्धदेशभक्त होनकी पुष्टी कि है। भारतके साथ रोटी बेटीका सम्बन्ध रखता आया मधेश कुछ संकुचित सोच वाले मिडिया हाउसके कारण बहुत दुखी है।
उघर भारत नेपाल सम्वन्धको और मजबुत करने के लिए मधेशके विभिन्न जिलेमे नेपाल भारत मैत्री रैली निकाली गई । सप्तरीके कञ्चनपुर नगरपालिका अन्तर्गतका सामुदायिक एवं निजी विद्यालयका शिक्षक तथा विद्यार्थीयों द्धारा मधेशका माग सम्बोधन तथा नेपाल–भारत सम्वन्ध विस्तारका माग करते हुवे जुलुस प्रदर्शन किगई । ‘नेपाल–भारत मैत्री सम्वन्ध कायम गर, मधेशको माग सम्बोधन गर’ लगायतका नारा लगाया गया ।

