Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाजुरा में ४ करोड़ ४४ लाख भारतीय सहयोग की प्रतिवद्धता

 

काठमांडू,नोभेम्बर, ९ |

indian embassyनोभेम्बर ६, २०१५ को बाजुरा जिला के कोल्टीस्थित श्री जनप्रकाश उच्च मावि निर्माण के लिए नेरु ४ करोड़ ४४ लाख भारतीय सहयोग प्रदान करने हेतु सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर किया गया । उक्त सहयोग भारत सरकार के भारत–नेपाल आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के अन्तर्गत पड़ता है । इस जिला में भारत सरकार द्वारा सहयोग दी जाने वाली यह पहली शैक्षिक परियोजना है ।

भारत सरकार के ४ करोड़ ४४ लाख अनुदान सहयोग में निर्माण होने और अलग छात्रावास भवन के साथ उक्त विद्यालय परियोजना जिला विकास समिति बाजुरा द्वारा कार्यान्वयन किया जाएगा । इस जिला के ११ गाविस सहित आसन्न हुम्ला, मुगु और कालीकोट जिला के कुछ भाग समेत इस विद्यालय के प्रभाव क्षेत्र के भीतर पड़ता है । विद्यालय के विद्यमान पूर्वाधार जीर्ण होने के कारण नया बनने हेतु भवन के लिए अत्यावश्यक कक्षा कोठा सुविधा देने के साथ स्तरीय शिक्षा का वातावरण निर्माण में सहयोग मिलेगाा । भारत सरकार इस जिला को सन २०१० में एक एम्बुलेन्स उपहार प्रदान कर चुका है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस की नई केंद्रीय कार्यसमिति के लिए मतदान अब तक जारी

इसके अलावा भारत सरकार नेपाल के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक सम्पदा के पुनर्निर्माण तथा जीर्णोद्धार के लिए ने.रु. करीव ३०० मिलियन सहयोग प्रदान कर चुका है । भारत–नेपाल आर्थिक सहयोग कार्यक्रम अन्तर्गत संचालन होने वाले परियोजना नेपाल के लगभग सभी जिलों को समेटने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पूर्वाधार विकास के लिए वर्तमान में कार्यान्वयन में रहे तथा पूरा हो चुके बड़े तथा छोटे भएका ५१४ से भी अधिक परियोजनाओं में ने.रु. ७६०० करोड़ से भी अधिक का है । इन विकास परियोजनाओं को स्थानीय आवश्यकताअनुरुप नेपाल सरकार की साझेदारी में सञ्चालन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com