Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या नेपाल सरकार सचमुच में डा. राउत को गब्बर सिंह समझने लगी है ?

 

मनोज बनैता, लहान, १० मंगसिर ।

लाहान के एक विधालय ल.ल.पु मे आयोजित डा. सि.के राउत नेतृत्व के मधेश गठबन्धन के कार्यक्रम में पुलिस हस्तक्षेप हुआ है । गठबन्धन के एक सदस्य देबकान्त सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज का कार्यक्रम शान्तिपूर्ण रैली निकालकर मधेशी शहीदों को माला अर्पण कर नमन करने का था । उक्त शान्तिपूर्ण कार्यक्रम में पुलिस द्धारा दमन किया गया है ।

ckr-lahan-1

पुलिस की दबंगगिरी के कारण दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए हैं और करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफतार किया है । मधेश गठबन्धन के सिरहा संयोजक केदारनाथ यादव, नेता विष्णुु चौधरी लगायत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफतार किया गया है । एक युवा नेता प्रताप यादव के अनुसार “ हम लोग शान्तिपूर्ण रूप से नश्लभेद के खिलाफ में जुलुस निकालने लगे थे कि अचानक पुलिस ने हमारे स्पीकर, माईक और हमारी पम्पलेट छीन के ले गए । फिर भी हम विधालय के गेट पे शान्तिपूर्णरुप से बैठे रहे । कुछ देर के बाद उपर से आर्डर है कह के हमारे तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को जानवर की भाँति पीटते हुए गिरफतार कर लिया गया ।”

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

ckr-lahan-2
ईलाका प्रहरी कार्यलय के अनुसार जुलुस राजमार्ग से निकलने न देने का आर्डर उपर से आया था । गठबन्धन के कार्यकर्ताओं की माँग थी कि उनलोगों को शहीद चौक जाने दिया जाए । जब उनलोगों ने अपने रैली को आगे ले जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोका और बल प्रयोग किया ।

ckr-lahan-3
अब लाहानवासी कि जेहेन मे ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर डा.सिके राउत से इतना डरती क्यों है नेपाल सरकार ? क्या वाक स्वतन्त्रता का अधिकार मांगना हमारा लोकतान्त्रिक अधिकार नहीं है ? क्या नेपाल सरकार सचमुच में डा. राउत को गब्बर सिंह मानने लगी है, जसके खुलेआम घूमने से उन्हें खतरा महसूस होता है ?

यह भी पढें   इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं - व्यवहार और संस्कार ही मनुष्य की असली पहचान : बिमल सरार्फ

ckrlahan-4

 

ckrlahan-5

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com