Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चिकित्सक संघ द्वारा कड़े कदम उठाने की चेतावनी, नेपाली मिडिया ने की उपेक्षा

 

काठमांडू, २६ नोभेम्बर |

स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रहरियों के द्वारा किए जाने वाले अमानवीय कार्य के प्रति नेपाल चिकित्सक संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना विरोध जताया है और सरकार से सुरक्षा की माँग की है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वास्थ्य सेवा जैसे अत्यन्त संवेदनशील क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों के उपर मिति २०७२, मंसिर ६ गते सगरमाथा अंचल अस्पताल, राजविराज के अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मी प्रवेश कर के उपचार में संलग्न चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और अस्पताल के संरचना को तोड़फोड़ करने जैसा अमानवीय कृत के प्रति नेपाल चिकित्सक संघ दुख प्रगट करता है और उक्त घटना की घोर निन्दा करते हुए घटना की न्यायिक आयाग गठन कर सत्य तथ्य पता लगाकर दोषी के उपर अविलम्ब कार्यवाही की माँग करता है । साथ ही स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के संचालन के लिए सहज वातावरण बनाने की सरकार से अपील करता है । ऐसा नहीं होने पर नेपाल चिकित्सक संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएगी । देश भर के स्वास्थ्य संस्थाओं में अत्यावश्यक औषधि अभाव की स्थिति में भी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निरन्तररूप में अपना कार्य करते आ रहे हैं । इस बात की ओर सरकार एवं आन्दोलनकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है । medical association

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed