Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में पच्चीस हजार छात्रों ने किया प्रदर्शन, काठमांडू को दिया इंट का जवाब पत्थर से

 

कैलास दास, जनकपुर, अगहन १२ ।

काठमाडौं में विद्यार्थियो ने विद्यार्थी संङगालो निकालने के ठीक एक दिन बाद ही आज जनकपुर मे विद्यार्थियो ने भी विशाल रैली का प्रदर्शन करते हए काठमांडू को मुंहतोड जवाब दिया है । जनकपुर में करीब पच्चीस हजास से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने आज शनिवार को  सडक पर मौन जुलुस प्रदर्शन किया है । रंगभूमि मैदान (बारह विघा) से निकला गया विद्याथियों की रैली ने नगर के विभिन्न भागो को परिक्रमा करते हुए पुनः रंगभूमि मैदान में पहुँच कर श्रद्धाञ्जली अर्पण किया था ।

यह भी पढें   नया बजट - राहत मिली या बोझ बढ़ा ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

2a

विद्यार्थियो से खचाखच भरा बारह विघा में विद्यार्थी ने जय मधेश का उद्घोष करते हुए मधेश आन्दोलन मे हुए शहीदों की आत्मा का चिएशन्ति की कामना की तथा मधेश आन्दोलन की सफलता के लिए प्रार्थना भी किया । रैली मे सहभागी विद्यार्थियो ने मधेश की समस्या समाधन कर शिक्षण संस्थान शान्तिपूर्ण वातावरण मे सञ्चालन के लिए सरकार से माँग किया था ।

1b
मधेश आन्दोलन के साढे तीन महिना होने के वावजूद भी सरकार दवारा किसी भी प्रकार की गम्भीरता नही दिखाने पर मधेश के जिल्ला में जनजीवन अस्तव्यस्त, यातायात, कलकारखाना, बजार ही नही शैक्षिक संस्था भी बन्द होने के कगार पर है | यह प्याब्सन, एनप्याब्सन के अगुवाई में विद्याथियों ने प्ले कार्ड सहित प्रदर्शन किया है । हत्या हिंसा बन्द कर, शहीदो को सम्मान कर, देश में शान्ति स्थापना कर, वीर शहीद अमर रहे, हमारा भविष्य कहाँ है, हमरा देश कहाँ है, विआर नोट टेरोरिष्ट सहित का प्ले कार्ड सहित प्रदर्शन किया गया था ।

यह भी पढें   दो वादों (मधेसवाद और खसवाद) के द्वंद्व में उलझा नेपाल: 

1
जनकपुर मे करीब १५० विद्यालय के विद्यार्थी सहभागी थे । विद्यार्थियो की रैली मे विद्यालय का नाम और श्रद्धाञ्जली सभा भी लिखा गया था । सुबह ७ बजे से निकाला गया मौन जुलुस रैली १० बजे तक नगर में परिक्रमा किया था । विद्यार्थियो की रैली में शिक्षक, अभिभावक, व्यापारी, संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा का नेता तथा कार्यकर्ताओं ने शहीद प्रति मौन धारण कर श्रद्धाञ्जली अर्पण किया था ।1aaa
1c

2b
3a

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed